23.3 C
Dehradun
Thursday, August 27, 2026


spot_img

दुःखद: उत्तराखंड विधानसभा में तैनात अपर निजी सचिव की कोरोना से मौत |Postmanindia

उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय की एक और अधिकारी कोरोना की जंग हार गई. विधानसभा में अपर निजी सचिव पद पर कार्यरत प्रियंका पटवाल का आज कोरोना संक्रमण से निधन हो गया. उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रियंका पटवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. विधान सभा सचिवालय में कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला रुक नहीं रहा है विगत दिनों समीक्षा अधिकारी दिनेश मंद्रवाल का निधन भी कोरोना से हो गया था।इस प्रकार की घटनाओं से विधानसभा में भय का माहौल बन गया है. 38 वर्षीय प्रियंका पटवाल विगत कई दिनों से कोरोना संक्रमित होने के बाद दून अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थी. अचानक उनकी निधन की खबर सुनते ही विधानसभा सचिवालय में गम का माहौल बना हुआ है.

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की है. अग्रवाल ने कहा कि इस विकट समय में विधानसभा परिवार प्रियंका पटवाल के परिजनों के संग है. श्री अग्रवाल ने इस प्रकार की घटनाओं को देखते हुए विधान सभा सचिवालय के सभी कर्मीयों को भी विशेष एतिहाद बरतने के लिए कहा है. विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें: कोविड काल में वेतन कटोती को लेकर प्रदेश के IAS अधिकारियों का बड़ा फैसला

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय परमाणु सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की

0
नई दिल्ली। भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय नागरिक परमाणु सहयोग में हुए विकास और इस क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों...

व्‍यस्‍ततम रेल लाइनों को चार लेन में बदलने की दिशा में काम किया जा...

0
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि व्‍यस्‍ततम रेल लाइनों को चार लेन में बदलने की दिशा में काम किया जा...

ईद मिलाद-उन-नबी देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया...

0
नई दिल्ली। पैगंबर हज़रत मुहम्मद का जन्मदिन, ईद मिलाद-उन-नबी, आज देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जगह-जगह मिलाद...

नेपाल में भीषण बाढ़ में 100 लोगों की मौत, 750 लापता

0
नई दिल्ली। तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई जिसमें 100...

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चैक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव...