24.7 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

कोविड काल में वेतन कटोती को लेकर प्रदेश के IAS अधिकारियों का बड़ा फैसला |Postmanindia

उत्तराखंड में प्रदेश की अफ़सरशाही ने कोविड काल में बड़ा फैसला लिया है, आईएएस एस्सोसिएशन ने अगले तीन माह तक मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का फैसला लिया है. उत्तराखंड आईएएस एस्सोसिएशन की अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव मनीषा पवार ने वित्त सचिव को पत्र लिखकर वेतन कटौती के फैसले की जानकारी दी है. कोरोना संक्रमण से लड़ाई के लिए यह धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी. वित्त सचिव को लिखे पत्र में पवार ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से जंग में सहयोग के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा उत्तराखंड के समस्त अधिकारियों की आगामी 3 माह तक यानी मई, जून और जुलाई के वेतन से प्रत्येक माह 1 दिन के वेतन की कटौती कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे. संकट के इस दौर में आईएएस एस्सोसिएशन की यह पहल सराहनीय है. अब इस पहल के बाद क्या बाकी कर्मचारी भी वेतन कटौती करवाएँगे यह बड़ा सवाल है.

यह भी पढ़ें: दून में 10 मई तक बढ़ा कर्फ़्यू, सप्ताह में तीन दिन खुलेंगी दुकानें, पढ़ें पूरी गाइडलाइन

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...