28.7 C
Dehradun
Thursday, July 30, 2026


spot_img

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अपर सचिव ने किया सीएचसी देवप्रयाग का निरीक्षण

नई टिहरी। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएम) की मिशन निदेशक, आराधना पटनायक, आई.ए.एस., ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) देवप्रयाग का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने इस अवसर पर यह भी निर्देश दिए कि सभी राष्ट्रीय जनउपयोगी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित किया जाए।
श्रीमती पटनायक ने सीएचसी में उपस्थित आशा कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य शिविरों से जोड़ें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड की निदेशक, डॉ. रश्मि पंतय विकासखण्ड देवप्रयाग की प्रभारी चिकित्साधिकारी, डॉ. अंजनाय तथा चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से...

मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स...

लोकसभा से पारित हुआ लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक 2026

0
नई दिल्ली।  लोकसभा ने लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस विधेयक से लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम, 2024 में...

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से  प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता...

राज्यपाल ने ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया।...