24.4 C
Dehradun
Saturday, August 1, 2026


spot_img

Adipurush Controversy : फिल्म से हटाए जाएंगे विवादित डायलॉग

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है और इस फिल्म के डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे है। फिल्म की रिलीज के बाद से लगातार विवाद जारी है। लोग फिल्म में दिखाए गए किरदारों से खासा नाराज हैं।

इसके साथ ही लोगों का कहना है कि किरदारों द्वारा बोले गए डायलॉग में भी भाषा का सही इस्तेमाल नहीं किया गया है। वहीं, अब फिल्म से कुछ विवादित डायलॉग को जल्द ही हटाया जाएगा। इसी को लेकर लेखक मनोज मुंतशिर ने एक ट्वीट शेयर किया है।

जैसा कि सभी जानते हैं कि आदिपुरुष के डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे है। वहीं, अब फिल्म के डायलॉग्स में बदलाव को लेकर मनोज मुंतशिर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- आदिपुरुष में भगवान राम का यशगान किया, जिसके लिए उन्हें तारीफ नहीं मिली।

हालांकि उन 5 लाइनों की आलोचनाओं में लोगों ने काफी कुछ कहा। रामकथा से पहला पाठ जो कोई सीख सकता है, वो है हर भावना का सम्मान करना। सही या ग़लत, समय के अनुसार बदल जाता है, भावना रह जाती है।

आदिपुरुष में 4000 से भी ज़्यादा पंक्तियों के संवाद मैंने लिखे, 5 पंक्तियों पर कुछ भावनाएँ आहत हुईं। उन सैकड़ों पंक्तियों में जहां श्री राम का यशगान किया, माँ सीता के सतीत्व का वर्णन किया, उनके लिए प्रशंसा भी मिलनी थी, जो पता नहीं क्यों मिली नहीं।

मेरे ही भाइयों ने मेरे लिये सोशल मीडिया पर अशोभनीय शब्द लिखे। वही मेरे अपने, जिनकी पूज्य माताओं के लिए मैंने टीवी पर अनेकों बार कविताएं पढ़ीं, उन्होंने मेरी ही माँ को अभद्र शब्दों से संबोधित किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी: सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...

बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि 4 अगस्त तक बढ़ी

0
देहरादून/रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष-2027 के संस्थागत  परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि विस्तरित की है।...

सृष्टि कंडारी दहेज हत्या प्रकरण में पति व ननद गिरफ्तार

0
देहरादून। डोईवाला थाना क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में...

दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रदान किए प्रमाणपत्र एवं पदक

0
देहरादून। इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए), देहरादून में प्रशिक्षणरत 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह शनिवार को वन...

राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में अस्‍मिता डे और हर्ष सिंह ने जीता स्‍वर्ण पदक

0
नई दिल्ली। ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में आज अस्‍मिता डे और हर्ष सिंह ने स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। 48 किलोग्राम वर्ग...