27.5 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

बिहार के बाद पूरे देश में होगा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन, तैयारियों पर चर्चा लिए चुनाव आयोग ने 10 सितंबर को बुलाई अहम बैठक

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने 10 सितंबर को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की नियमित बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में चुनाव से जुड़े सभी अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। मतदाता सूची की समीक्षा, आचार संहिता का पालन, तकनीकी सुधार और पारदर्शिता जैसे विषय एजेंडे में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बैठक का मकसद आगामी चुनावों को सुचारू और विश्वसनीय ढंग से आयोजित करना है।सूत्रों ने बताया कि बिहार के बाद अब देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) लागू करने की तैयारी है। इस प्रक्रिया की पात्रता तिथि एक जनवरी 2026 रखी गई है। चुनाव आयोग ने 24 जून को आदेश जारी कर एसआईआर की घोषणा की थी। हालांकि, इसे पहले सिर्फ बिहार में लागू किया गया था। अब आयोग ने तय किया है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस पर काम आगे बढ़ेगा।
बैठक में सभी सीईओ को अपने-अपने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की स्थिति पर प्रस्तुति देनी होगी। इसमें मतदाताओं की संख्या, पिछली गहन समीक्षा की जानकारी और संशोधन की मौजूदा स्थिति शामिल होगी। चुनाव आयोग के आदेश के बाद ही अंतिम समयसीमा तय होगी। बैठक दिल्ली के द्वारका स्थित चुनाव आयोग के इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में आयोजित होगी।
चुनाव आयोग ने कहा था कि 2003 के बाद से गहन संशोधन (इंटेंसिव रिवीजन) नहीं हुआ है। शहरीकरण और पलायन की वजह से मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों की आशंका बढ़ गई है। इसलिए हर व्यक्ति के नामांकन से पहले गहन सत्यापन जरूरी है। सामान्यत: हर साल मतदाता सूची में संशोधन होता है, लेकिन इस बार पूरी सूची नए सिरे से तैयार की जा रही है।
बिहार में इस प्रक्रिया को पहले ही लागू किया गया था। वहां नए एन्यूमरेशन फॉर्म और 11 दस्तावेजों की सूची जारी की गई थी। सभी मौजूदा मतदाताओं को फॉर्म भरना पड़ा और 2003 के बाद जुड़े नामों के लिए पात्रता दस्तावेज देना अनिवार्य था। अब यह मॉडल अन्य राज्यों के लिए आधार बनेगा। बिहार की अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...