29.7 C
Dehradun
Friday, August 7, 2026


spot_img

राष्ट्रपति से मिलने के बाद बोले WB के राज्यपाल-राज्य में चल रहा गुंडाराज, बैकफुट में ममता सरकार

कोलकाता। उत्तर बंगाल में विनाशकारी बाढ़ व भूस्खलन से हुई तबाही और पीडि़तों से मिलने गए भाजपा सांसद व विधायक पर हुए जानलेवा हमले की घटना के बीच बंगाल के राज्यपाल डा सीवी आनंद बोस ने बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
राष्ट्रपति भवन में हुई मुलाकात में राज्यपाल ने उन्हें राज्य की मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में गुंडाराज चल रहा है।
पुलिस ठीक से काम नहीं कर रही है। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने इस बारे में कई बार मुख्यमंत्री को बताया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मेरी प्राथमिकता हिंसा मुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त बंगाल है। बोस ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति को बंगाल की घटनाओं से अवगत कराया और एक तथ्यात्मक रिपोर्ट भी सौंपी है। प्राकृतिक आपदाओं और मानव-जनित अत्याचारों के रूप में हमने बंगाल की सड़कों पर जो कुछ देखा, वह स्तब्ध करने वाला है। पुलिस का काम कानून-व्यवस्था की रक्षा करना है। राज्य में राष्ट्रपति शासन (अनुच्छेद 356) लागू करने के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि इस पर अभी कोई फैसला या राष्ट्रपति के साथ चर्चा नहीं हुई है।
इधर, राज्यपाल की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि बोस भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। राज्यपाल क्या बोलते हैं, उससे राज्य सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उत्तर बंगाल में बाढ़ पीडि़तों से मिलने गए भाजपा सांसद खगेन मुर्मु और विधायक शंकर घोष पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले पर राज्यपाल ने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई (गिरफ्तारी) के लिए मैंने मंगलवार को पुलिस को 24 घंटे की समय सीमा दी थी, जो आज पार हो गया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्र ने विमानन टरबाइन ईंधन में इथेनॉल मिलाने के दावों को खारिज किया

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि सरकार विमानन टरबाइन ईंधन...

सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने पंजाब और दिल्ली में संचालित एक अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया...

लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गोबर्धन...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना गोबरधन को मंजूरी दे दी।...

चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार...