24 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

म्यांमार के बाद अब टोंगा में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता; सुनामी की चेतावनी

पोलिनेशिया: पोलिनेशिया में बसे द्वीपीय देश टोंगा में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इस कारण मौसम विभाग ने प्रशांत द्वीप के इस देश में सुनामी की चेतावनी जारी की है। इस संबंध में अमेरिकी संस्था- यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा, स्थानीय समयानुसार  सुबह मुख्य द्वीप से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर-पूर्व में भूकंप आया। फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
टोंगा ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से 3,500 किलोमीटर (2,000 मील) से अधिक दूर है। अमेरिका के हवाई राज्य में स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (Pacific Tsunami Warning Centre) ने कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (185 मील) के भीतर स्थित समुद्री तटों पर खतरनाक लहरें उठ सकती हैं। टोंगा की भौगोलिक स्थिति संवेदनशील है। इस पोलिनेशियाई देश में 171 द्वीप हैं। यहां की आबादी 1,00,000 से थोड़ी अधिक है। अधिकांश लोग टोंगाटापु के मुख्य द्वीप पर रहते हैं।
गौरतलब है कि म्यांमार के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए भारत ने नौसेना के दो जहाजों सतपुड़ा और सावित्री की मदद से राहत सामग्री भेजी है। ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भेजी गई ये मानवीय मदद लेकर दोनों जहाज 29 मार्च को रवाना हुए। बता दें कि म्यांमार भूकंप में 1644 से अधिक मौतें हुई हैं, जबकि 2000 से अधिक लोग हताहत हुए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...