तिरुमाला: टीटीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इस साल ब्रह्मोत्सव के शुरुआती आठ दिनों में 50 रुपये प्रति लड्डू की कीमत वाले 30 लाख छोटे लड्डू बेचे गए। तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के वार्षिक ब्रह्मोत्सव के शुरुआती आठ दिनों में 30 लाख लड्डुओं की बिक्री हुई है। बता दें कि हाल ही में तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में कथित मिलावट के बाद विवाद खड़ा हो गया था। जिसके बाद ये मामला ना सिर्फ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था, बल्कि इस मामले पर काफी सियासी गहमागहमी देखने को मिली थी।
तिरुपति तिरुमला देवस्थानम (टीटीडी) ने शनिवार को बताया कि, नौ दिवसीय वार्षिक ब्रह्मोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। शुरुआती आठ दिनों में करीब 15 लाख श्रद्धालुओं ने वाहन सेवा का दर्शन किया जिनमें से 3.5 लाख श्रद्धालु गरुड़ सेवा के दिन शामिल हुएं। टीटीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इस साल ब्रह्मोत्सव के शुरुआती आठ दिनों में 50 रुपये प्रति लड्डू की कीमत वाले 30 लाख छोटे लड्डू बेचे गए। पिछले साल भी इतने ही लड्डुओं की बिक्री हुई थी। इस वर्ष हुंडी संग्रह 26 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में दो करोड़ रुपये अधिक है। बता दें कि, इसे दुनिया के सबसे धनी हिंदू मंदिर माना जाता है। टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी ने कहा गया है कि इस वर्ष 26 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को अन्नप्रसाद (पवित्र प्रसाद) परोसा गया, जबकि पिछले वर्ष ब्रह्मोत्सव के दौरान 16 लाख श्रद्धालुओं को अन्न प्रसाद परोसा गया था। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य सरकार की ओर से ब्रह्मोत्सव के पहले दिन चार अक्टूबर को श्रीवारी मंदिर को रेशमी वस्त्र भेंट किए।
आंध्र में जून में सत्ता परिवर्तन हुआ था। जिसके बाद चंद्रबाबू नायडू की पार्टी सत्ता में वापस आई है। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने मंदिर के लड्डुओं में मिलावट की आशंका जाहिर की थी। जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने सप्लाई किए गए घी के सैंपल लेकर जांच के लिए गुजरात स्थित डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की लैब ‘सेंटर ऑफ एनालिसिस एंड लर्निंग इन लाइव स्टॉक एंड फूड’ (CALF) भेजे थे। जिसके बाद लैब की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए।
लड्डू विवाद के बाद तिरुपति मंदिर पर जमकर बरसा दान, 8 दिनों बिके 30 लाख लड्डू
Latest Articles
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकारा, कृष्ण मोहन...
नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।...
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ को अपने बेड़े में शामिल करेगी भारतीय नौसेना
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना शनिवार को विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट 17A के छठे स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ को अपने बेड़े में शामिल करेगी। रक्षा...
इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी, जकार्ता हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो ने किया स्वागत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे। जकार्ता हवाई अड्डे पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति...
सरकार निधि जुटाने के लिए 32 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी...
नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि भारत सरकार निधि जुटाने के लिए 10 जुलाई को 32 हजार करोड़ रुपये मूल्य की...
मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य...
मुंबई/देहरादून। देश-विदेश में बसे उत्तराखंडवासियों से विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में निरंतर सहयोग का किया आह्वान। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई...
















