देहरादून। पी.एम.एच.एस. के सदस्यों ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के बुलावे पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। यह बैठक सचिवालय स्थित स्वास्थ्य अनुभाग में आयोजित की गई, जिसमें डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. रमेश कुँवर, डॉ. तुहिन कुमार, डॉ. अजीत मोहन जौहरी, डॉ. मनीष कुमार सहित सचिवालय के स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों की लंबे समय से लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा करना था। इसमें तीन प्रमुख मांगों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि इन तीन में से दो मांगों को अगले एक माह के भीतर पूर्ण करने हेतु आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार इस दिशा में पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। तीसरी मांग पर भी चर्चा हुई, जिसे पूर्ण करने में कुछ अधिक समय लग सकता है। स्वास्थ्य सचिव ने यह जानकारी भी खुलकर दी और भरोसा दिलाया कि इस पर भी सकारात्मक प्रयास जारी रहेंगे।
डॉ. मनोज वर्मा ने कहा स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार का रुख अत्यंत सहयोगात्मक और सकारात्मक रहा, जिससे उपस्थित प्रतिनिधिमंडल में संतोष का भाव देखने को मिला। उन्होंने डॉक्टरों के हित में संतुलन बनाते हुए राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को भी साझा किया।
डॉ. रमेश कुँवर ने कहा पी.एम.एच.एस. ने सचिव के इस सकारात्मक आश्वासन को स्वीकार करते हुए निर्णय लिया है कि ब्लैक रिबन बांधकर कार्य करना एवं विरोध प्रदर्शन आगामी एक माह के लिए स्थगित किया जा रहा है। संगठन का मानना है कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप तय समय सीमा में सभी मांगों का समाधान कर दिया जाएगा। पी.एम.एच.एस. सरकार के इस सकारात्मक दृष्टिकोण का स्वागत करता है एवं आशा करता है कि स्वास्थ्य विभा
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की पहल से डॉक्टरों की मांगों पर बनी सहमति
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















