28.6 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026


spot_img

कृषि मंत्री पहुँचे हरिद्वार, बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान का किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार: प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र मंगलौर, लक्सर, खानपुर क्षेत्र के आपदाग्रस्त करीब 35 गांव का दौरा किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने तीनों विधानसभाओं के गांव के प्रभावित किसानों से भी मुलाकात और बारिश से उनकी फसल को हुए नुकसान का मुआवजा देने का राज्य सरकार की तरफ से किसानों को भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर किसानों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के समक्ष अतिवृष्टि से हुए नुकसान से संबंध में अपनी समस्या को रखा। किसानों द्वारा मंत्री को अवगत कराया गया कि भारी बारिश के साथ औद्योगिक क्षेत्र का रसायनिक जल भी खेतों में जाने से भी फसलों को नुकसान हुआ है, इसकी सैंपलिंग की जाए। इस दौरान उन्होंने आपदा से पीड़ित लोगो को आश्वासन दिया कि धामी सरकार उनके साथ है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है, किसानों की समस्या जानने के लिए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो का जायजा लिया जा रहा है, जिससे किसानों की हर सम्भव मदद की जाए। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों के तीन महीने के बिजली के बिल स्थगित कर दिए हैं, कृषि ऋण पर भी बैंकों की रिकवरी पर तीन माह के लिए रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र को आपदा ग्रस्त घोषित किया जा रहा है और सरकार के जो मानक हैं उनके अनुरूप मदद की जा रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कुछ गांव जो अति जलभराव के कारण सर्वेक्षण से छूट गए है, उसके लिए कहा सचिव कृषि को भी हरिद्वार जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा किसान हमारे अन्नदाता हैं उनकी हर समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

उन्होंने कहा किसानों द्वारा जो कृषि ऋण है उसका ब्याज माफ करने की मांग की गई है, उसका समाधान भी शीघ्र किया जाएगा। मंत्री ने कहा जो केंद्र सरकार के मुआवजे के मानक है वह बहुत कम हैं, जो भी हमारे किसान भाइयों को नुकसान हुआ है उसकी भरपाई ना के बराबर होगी। इस संबंध में भी वह मुख्यमंत्री से वार्ता कर आपदा राहत कोष से किसान भाइयों की मदद करने का प्रयास करेंगे। ताकि किसानों को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा हरिद्वार जनपद के आपदा प्रभावित में कुछ जगह पर यह देखा गया कि सिडकुल का केमिकल से जो पानी आया है उससे कृषि को बहुत ज्यादा क्षति हुई है गन्ने की फसल खराब हो गई हैं। इस सब की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। मंत्री ने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार ऐसी कठिन स्थिति में अपने किसान भाइयों के साथ खड़ी है।

हरिद्वार जनपद आंकड़ा

कुल बोया गया क्षेत्रफल 91301.0 हैक्टियर

आपदा प्रभावित 53883 हैक्टियर

NDRF/SDRF के मानक अनुसार प्रारम्भिक क्षतिपूर्ति का आंगणन रु 38.56 करोड़।

प्रभावित फसले – मन्ना, धान, चारा, सब्जी फसलें आदि।
(विस्तृत सर्वे की कार्यवाही गतिमान है।)

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस और टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार का शुभारंभ

0
बरेली/देहरादून। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन...

मुख्य सचिव ने आरआईडीएफ के तहत् अधिक से अधिक प्रोजेक्ट शामिल किए जाने के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान सहित पश्चिम एशिया की अपनी आधिकारिक यात्रा शुरू की। यात्रा के पहले...

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि...

0
नई दिल्ली।  कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने अपने प्रमुख राष्ट्रीय नवाचार मंच नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक...

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के...

0
नई दिल्ली।  भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे का दौरा पूरा कर लिया...