देहरादून : उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के उद्घाटन और प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति के बीच कल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश अपने 5वे दीक्षांत समारोह का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे।
समारोह के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एयरोमेडिकल सेवाओं का दौरा करेंगे और ट्रॉमा सेंटर में पिक्चर आर्काइविंग एंड कम्युनिकेशन सिस्टम (PACS) का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही एम्स ऋषिकेश में PET-CT सुविधा और उन्नत बाल चिकित्सा हेतु नवनिर्मित सेंटर फॉर एडवांस्ड पीडियाट्रिक्स का भी लोकार्पण किया जाएगा। श्री नड्डा और मुख्यमंत्री धामी आयुष भवन में एकीकृत चिकित्सा विभाग, आयुष एकीकृत कल्याण पथ और योग स्टूडियो का भी उद्घाटन करेंगे।
AIIMS ऋषिकेश का 5वां दीक्षांत समारोह न केवल अकादमिक उत्कृष्टता का उत्सव होगा, बल्कि अत्याधुनिक सुविधाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने की संस्थान की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करेगा, जो चिकित्सा समुदाय पर स्थाई प्रभाव छोड़ेगा।
आधुनिक और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के लोकार्पण के साथ ही एम्स ऋषिकेश के 5वे दीक्षांत समारोह का आयोजन कल
Latest Articles
पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के 34वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला, राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले...
बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात
नई दिल्ली। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया...
भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आह्वान
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हाल में हुए हमलों की निंदा करते...
एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर
देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा के दौरान किसी...
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।...

















