24.4 C
Dehradun
Sunday, June 21, 2026


spot_img

रोमानिया और हंगरी से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाएंगे वायुसेना के विमान

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज सातवां दिन है। दोनों देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। बिगड़ते हालातों के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को आपरेशन गंगा के तहत भारत लाया जा रहा है।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से रोमानिया और हंगरी के लिए भारतीय वायु सेना के दो विमान रवाना हो गए हैं। यूक्रेन से लौटे भारतीय नागरिकों का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विमान में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि वतन वापस लौटने पर आपका स्वागत है। आपके परिवार वाले इंतजार कर रहे हैं। आपने अनुकरणीय साहस दिखाया।

भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय वायु सेना के तीन और विमान आज पोलैंड, हंगरी और रोमानिया जाएंगे। वायुसेना के अधिकारी के मुताबिक आपरेशन गंगा के तहत सी-17 ग्लोबमास्टर ने रोमानिया के लिए आज सुबह 4 बजे उड़ान भरी थी।

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों का दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री डा जितेंद्र सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान दिल्ली हवाई अड्डे पर यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों के साथ मिलकर केंद्रीय मंत्री ने “भारत माता की जय” के नारे भी लगाए।

केंद्रीय मंत्री डा जितेंद्र सिंह ने दिल्ली हवाई अड्डे पर यूक्रेन से लौटे भारतीयों का स्वागत किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में छह उड़ानें भारत के लिए रवाना हुई हैं, जिनमें पोलैंड से पहली उड़ान भी शामिल है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन से 1,377 और भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कैलाश मानसरोवर यात्रा: तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने नाथू ला दर्रे से होते हुए...

0
नई दिल्ली।  कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 पर गये तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज नाथू ला दर्रे से होते हुए चीन में प्रवेश कर गया, जिससे...

विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का...

0
नई दिल्ली। विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का ऋण स्‍वीकृत किया है। पांच हजार सात सौ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप में 18 हजार करोड़...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली जिले के तारकेश्वर में ‘पश्चिमबंग दिवस’ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की...

0
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक...

0
देहरादून। प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर हिमालय सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी...