26 C
Dehradun
Thursday, July 23, 2026


spot_img

CM धामी से एयर मार्शल, रवि गोपाल कृष्णा कपूर ने की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एयर मार्शल, रवि गोपाल कृष्णा कपूर, एयर ऑफिसर कमांडिंग -इन -चीफ, मध्य वायु कमान ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एयर मार्शल रवि गोपाल कृष्णा कपूर ने राज्य में पुलों कहा कि नए पुलों की भार क्षमता को कम से कम 24 टन तक प्रस्तावित किया गया है। इससे भारतीय वायुसेना तथा थल सेना के भारी वाहनों के आवाजाही आसानी से हो सकेगी। उन्होंने अनुरोध किया कि राज्य में नए पुलों के निर्माण एवं अपग्रेडेशन में भार क्षमता 24 टन तक रखी जाए।

बैठक के दौरान चर्चा की गई कि भारतीय वायु सेना तथा गढ़वाल मण्डल विकास निगम तथा भारतीय वायु सेना व कुमाऊं मण्डल विकास निगम मध्य एक एमओयू प्रस्तावित है जिसके तहत भारतीय वायु सेना के अधिकारियों व कार्मिकों को केन्द्र सरकार की दरों में जीएमवीएन तथा केएमवीएन की सुविधाओं के उपयोग की अनुमति मिल सकेगी।

इस दौरान पिथौरागढ़ एयरफील्ड एएलजी को भारतीय वायुसेना को सौंपने हेतु राज्य सरकार की तरफ से जल्द ही अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने पर भी चर्चा की गई| इसके साथ ही एयर मार्शल द्वारा पिथौरागढ़ एयरफील्ड हेतु कुल 25 एकड़ जमीन में से 20 एकड़ राज्य सरकार द्वारा आवंटित करवाने हेतु भी अनुरोध किया गया। एयर मार्शल ने पीएम गतिशक्ति योजना हेतु राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पीएम गतिशक्ति के तहत राज्य सरकार के साथ समन्वय से कार्य किए जायेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मानसून सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर...

नागरिकों का कल्याण सभी सुधारों के केंद्र में होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि विकसित भारत का सपना जन आंदोलन में बदलना चाहिए और देश...

नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में...

देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचालन समिति की 7वीं बैठक संपन्न हुयी।...

चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...