18.9 C
Dehradun
Saturday, October 3, 2026


spot_img

देश के रक्षा राज्य मंत्री होंगे अजय भट्ट, पर्यटन मंत्रालय की भी देखेंगे जिम्मेदारी |Postmanindia

उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में नैनीताल से सांसद अजय भट्ट को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है. राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण के बाद देर रात मंत्रियों के विभाग में बांट दिए गए. उत्तराखंड के नैनीताल सांसद अजय भट्ट को मोदी सरकार द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. अजय भट्ट को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ रक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही अजय भट्ट पर्यटन मंत्रालय को भी बतौर राज्यमंत्री देखेंगे.

भट्ट राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी और उत्तराखंड की राजनीति का एक बड़े चेहरे के रूप में रहे हैं. अजय भट्ट के सियासी सफर की बात की जाए साल 25 साल के राजनैतिक जीवन में अजय भट्ट के लिए ये दूसरा मौका है जब वो मंत्री बन पाए हैं. उत्तराखंड जब उत्तर प्रदेश का हिस्सा था तब 1996 में अजय भट्ट पहली बार रानीखेत से विधायक चुनकर उत्तर प्रदेश की विधानसभा में पहुंचे. सन 2000 में उत्तराखंड, यूपी से अलग हो गया और नए राज्य में तब जो कार्यवाहक सरकार बनी उसमें अजय भट्ट स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाए गए. 2002 की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा हार गई और चुनाव जीत कर भी अजय भट्ट को विपक्ष में बैठना पड़ा.

यह भी पढ़ें: ऊर्जा मंत्री हरक सिंह का बड़ा ऐलान, प्रदेश में मिलेगी मुफ़्त यह है फ़ार्मूला

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...