24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

राष्ट्रपति, पीएम समेत तमाम हस्तियों ने दी उत्तराखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने ट्वीट कर कहा कि सरल जीवन शैली, ईमानदारी और विनम्रता के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड के व्यक्तियों ने अपने परिश्रम से राज्य को एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। इस अवसर पर राज्य के सभी निवासियों के उज्जवल व समृद्ध भविष्य की शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश ने जो प्रगति की है। उससे उन्हें पूरा विश्वास है कि यह पूरा दशक उत्तराखंड का होना वाला है। उत्तराखंड में विकास का जो काम हुआ है वह इस बात का प्रमाण है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी, दोनों यहां के काम आ रहे हैं। कामना है कि प्रकृति की गोद में बसा यह राज्य यूं ही विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य, पराक्रम, धर्म और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पवित्र संगम स्थली देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस की राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तराखंड ऐसे ही निरंतर विकास और जन कल्याण के नए कीर्तिमान गढ़ता रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने संदेश में कहा कि अध्यात्म और संस्कृति की पावन धरा देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। ईश्वर से सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...