23.9 C
Dehradun
Sunday, July 12, 2026


spot_img

बजट सत्र की पूर्व संध्या पर आज सर्वदलीय बैठक, जानें क्या है विशेष…

केंद्र सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले आज (सोमवार) सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 12 बजे संसद भवन परिसर में होगी। आमतौर पर संसद के हर सत्र से पहले ऐसी बैठक होती है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री और संसद के दोनों सदनों का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक दलों के फ्लोर नेता इसमें भाग लेंगे।

31 जनवरी को पेश होगी आर्थिक सर्वे रिपोर्ट

उल्लेखनीय है कि 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश होनी है। इससे पहले केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा।

66 दिनों में सामान्य अवकाश के साथ होंगी 27 बैठकें

उन्होंने बताया था कि इस दौरान 66 दिनों में सामान्य अवकाश के साथ 27 बैठकें होंगी। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री के मुताबिक अमृत काल के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण, केंद्रीय बजट और अन्य मदों पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सत्र के दौरान 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा। ऐसा इसलिए कि विभागों से संबंधित संसदीय स्थाई समितियां अनुदान मांगों की जांच कर रिपोर्ट तैयार कर सकें।

सर्वदलीय बैठक के बाद मीडिया को दी जाएगी जानकारी

वहीं केंद्रीय संसदीय मामले, कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी संसद पुस्तकालय भवन, नई दिल्ली के कक्ष संख्या जी-074 में संसद में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया को इस संबंध में जानकारी देंगे।

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू

गौरतलब हो, बैठक में, सरकार सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगेगी। संसद का बजट सत्र इस महीने की 31 तारीख से शुरू होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार संसद को करेंगी संबोधित

सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा दोनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा। केंद्रीय बजट 2023-24 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।

वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी 2023 को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी। संसद सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी तक चलेगा। वहीं, 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा। बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 13 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। दूसरे चरण में संसद के दोनों सदनों में वित्त विधेयक पर चर्चा की जाएगी जिसके बाद विधेयक को दोनों सदनों से पास कराया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...

वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...

0
नई दिल्ली।  भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा के बाद स्वदेश रवाना

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा संपन्न कर स्‍वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। चार दशकों...

भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच रक्षा, पर्यटन, खेल और आपदा प्रबंधन से जुड़े 5 समझौता ज्ञापनों...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच आज ऑकलैंड में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद दोनों देशों ने...