25.6 C
Dehradun
Friday, July 24, 2026


spot_img

देहरादून में 2 फ़रवरी को 8वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

01 फरवरी 2024 को मौसम विभाग द्वारा पहाड़ों में बर्फबारी एवं मैदानी क्षेत्रों में वर्षा तथा शीतलहर की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी सोनिका ने 2 फरवरी 2024 को जनपद में समस्त आंगनवाड़ी से लेकर कक्षा 08 तक के सभी निजी/ शासकीय विद्यालयों में 1 दिन का अवकाश घोषित किया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि आयुक्त गढ़वाल मण्डल पौडी द्वारा प्राप्त निर्देशो के क्रम में 02 फरवरी 2024 को अत्यधिक शीतलहर के दृष्टिगत जनपद देहरादून के कक्षा 8 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 02.02.2024 को एक दिन अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने समस्त शैक्षणिक संस्थानों के संस्थाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि शीतलहर के दृष्टिगत समस्त शासकीय/अशासकीय/निजी विद्यालय (कक्षा 8 तक), एवं आंगनबाडी केन्द्र 02.02.2024 को पूर्णतः बन्द रहेंगे। कक्षा 8 तक के (एकल) विद्यालय में कार्यरत शिक्षक/कार्मिकों का भी अवकाश रहेगा।
साथ ही जिन माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 संचालित होती है उन छात्र-छात्राओं का भी पूर्णतः अवकाश रहेगा एवं शिक्षक यथावत् कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अध्यापन कार्य करायेगे।

साथ ही समस्त संस्थाध्यक्ष यह भी सुनिश्चित करेंगे कि समस्त छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों तक अवकाश की सूचना अनिवार्यतः उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में आदेशों का कड़ाई से परिपालन करवाने के निर्देश दिए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के विभिन्न मुद्दों पर विरोध के बाद...

0
नई दिल्ली।  संसद के दोनों सदनों में नीट पेपर लीक मामले और छात्र विरोध प्रदर्शनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के विरोध के बाद...

सरकार ने नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए आगे आने की...

भारत ने पाकिस्तान के आधिकारिक रूप से प्रायोजित दुष्प्रचार के निरंतर प्रसार की निंदा...

0
नई दिल्ली। भारत ने 33वें आसियान क्षेत्रीय मंच में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों को निराधार और अनुचित बताते हुए खारिज...

भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन...

0
नई दिल्ली।  भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का अपना पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन विकसित किया है। इसे रक्षा अनुसंधान और...

ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार

0
देहरादून। जिला प्रशासन ने देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली ऋषिपर्णा (रिस्पना) नदी के पुनर्जीवन की दिशा में बड़ी पहल करते हुए उद्गम स्थल...