27.8 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


spot_img

बॉलीवुड की इस फ़िल्म में छोलिया नृत्य ना होता तो दम तोड़ जाती ये सूपर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ।Postmanindia

पुष्कर रावत

हाल ही में अमेजन प्राइम पर यशराज प्रोडक्शन की ‘संदीप और पिंकी फरार’ नाम की फिल्‍म रिलीज हुई है. फिल्‍म पहले तो इसलिए चौंकाती है कि इसमें संदीप नाम की लड़की (परिणिती चोपड़ा) और पिंकी (अर्जुन कपूर) नाम का लड़का है. कहानी के तौर पर फिल्‍म में कुछ खास नहीं है। लेकिन हमारे लिए फिल्‍म में खास ये है कि करीब आधी फिल्‍म उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ की सैर कराती है. स्‍थानीय संस्‍कृति और लोक तत्‍वों को पहली बार किसी कॉमर्शियल फिल्‍म में सलीके से पेश किया गया है. कहानी ऐसी है कि किसी बड़े घोटाले में साथ ना देने के कारण बैंक का मालिक संदीप को मरवाना चाहता है. वह अपने प्रभाव का इस्‍तेमाल करता है, और इस काम में हरियाणा पुलिस के संस्‍पेंड चल रहे सिपाही पिंकी को लगाया जाता है. किसी तरह पिंकी संदीप को अपने कब्‍जे में लेता है.

लेकिन जल्‍द ही उसे समझ आ जाता है कि उसकी जान भी खतरे में है. ऐसे में वो लड़की को लेकर पिथौरागढ़ के रास्‍ते नेपाल भागने का प्‍लान बनाता है.पर्दे पर पिथौरागढ़ शहर और आस पास के दृश्‍य खूबसूरत लगते हैं. फिल्‍म में उत्‍तराखंड की संस्‍कृति का प्रस्‍तुतिकरण बेहतर ढंग से किया गया हे. क्‍लाइमेक्‍स में बैकग्राउंड में मसकबीन की धुन रोमांचित करती है. वहीं ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ छोलिया नृत्‍य शानदार लगता है. इस नृत्‍य ने ही फिल्‍म के क्‍लाईमेक्‍स को पूरा करने में मदद की है, जिसके जरिए पिंकी पुलिस के कड़े घेरे के बावजूद बॉर्डर पार कर जाता है. ये दृश्‍य इतना बेहतर बना है पूरी फिल्‍म पर भारी पड़ता है. लगता है अगर छोलिया नहीं होता तो निर्देशक पिंकी को बॉर्डर पार भी नहीं करवाता.

ये भी पढ़ें: जल्दी नई वेब सीरीज और फ़िल्मों में दिखेंगी अल्मोड़ा की वादियाँ

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय:...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्‍थलों...

रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...

0
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...

आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...

सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...

एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा

0
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...