25 C
Dehradun
Saturday, May 16, 2026


spot_img

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने पर अमेरिका ने जताया सख्त ऐतराज

भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश पर दावा करने के चीन के प्रयासों का अमेरिका ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश के भीतर इलाकों के नाम बदलने जैसे कृत्यों का अमेरिका कड़ा विरोध करता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह किसी भी एकतरफा प्रयास का कड़ा विरोध करता है। बता दें कि बीते दिनों चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के 11 स्थानों के नाम बदलने का दावा किया था। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका भारत के साथ संबंधों को दुनिया में सर्वाधिक परिणामी व विशेष संबंधों के रूप में मान्यता देता है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी दी प्रतिक्रिया

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों का नाम बदलने के संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है जब चीन द्वारा इस तरह के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा, अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न है और हमेशा रहेगा।

जानें मसला क्या है…

अमेरिका का यह बयान चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय की ओर से अरुणाचल प्रदेश में 11 जगहों के बदलने के बाद सामने आया है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 11 जगहों के नाम चीनी अक्षरों, तिब्बती पिनयिन भाषाओं में बदल दिए हैं, जिसमें दो भूमि क्षेत्र, दो आवासीय क्षेत्र, पांच पर्वत चोटियां और दो नदियां शामिल हैं। बता दें कि भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद लंबे समय से बना हुआ है। भारत में कई ऐसे जगह हैं, जिन पर चीन हमेशा से दावा करता आ रहा है। इन्हीं में से एक है अरुणाचल प्रदेश, जो भारत का 24वां राज्य है और भौगोलिक दृष्टि से पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा राज्य है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने नीट-यूजी-2026 परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी को पुणे...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने नीट-यूजी-2026 परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। कुलकर्णी...

मादक पदार्थों की तस्करी समाज और भावी पीढ़ियों के लिए खतरा : गृह मंत्री...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2047 तक नशामुक्त भारत का राष्ट्रीय...

ईंधन संरक्षण के समर्थन में आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने...

0
नई दिल्ली। आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण की अपील का समर्थन करते हुए...

प्रधानमंत्री मोदी अपने पाँच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुँचे

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुँचे। 15 से 17 मई तक चलने वाले इस...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR को लेकर की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

0
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग कि निर्देशों के कम में आगामी 29 मई से उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रकिया प्रारम्भ होगी। इसी क्रम...