23.6 C
Dehradun
Sunday, July 26, 2026


spot_img

देहरादून के कनक चौक पर लगेगी CDS बिपिन रावत की भव्य प्रतिमा, 14 अप्रैल को होगा लोकार्पण

देहरादून: प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देश के प्रथम सीडीएस स्व.जनरल विपिन रावत जी की स्मृति में नव निर्मित स्मारक उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में कालीदास रोड, स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कार्यक्रम की रूपरेखा को सुनियोजित ढंग से करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देहरादून में सरकार द्वारा देश के प्रथम सी०डी०एस० स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की स्मृति में स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें जनरल रावत की प्रतिमा भी स्थापित की गई है उन्होंने कहा प्रदेश के युवाओं सहित समस्त उत्तराखण्डवासियों का जो स्नेह और सम्मान जनरल बिपिन रावत जी के प्रति था उस सम्मान और स्नेह के लिए जनरल साहब हमेशा समर्पित रहते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि देहरादून के कनक चौक के निकट पार्क में स्मारक निर्माण किया जाए जहां पर उनकी करीब 9 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 14 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सी०डी०एस० स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की स्मृति में निर्मित मूर्ति का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में सी०डी०एस० स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के परिवारजन सहित पूर्व सैनिक उपस्थित रहेंगे। बैठक के उपरांत मंत्री ने कनक चौक स्थित निर्माणाधीन स्मारक का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शीघ्र अति शीघ्र निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा सरकार शहीदों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत है।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल सहित अधिकारीगण एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल

0
नई दिल्ली। प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। विश्व के सबसे पवित्र बौद्ध तीर्थ स्थलों...

प्रल्हाद जोशी होंगे नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए शिक्षा मंत्री होंगे। श्री जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालय के अतिरिक्त...

सरकार द्वारा मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद सीजेपी ने की आंदोलन समाप्त...

0
नई दिल्ली। सीजेपी ने सरकार द्वारा उनकी मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद अपना आंदोलन वापस ले लिया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा...

सरकार सोमवार को लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधन रोकथाम) संशोधन विधेयक पेश करेगी

0
नई दिल्ली।  सरकार सोमवार को लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधन रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेगी। यह विधेयक सदन के सोमवार के कामकाज...

छात्र आंदोलन के बीच केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

0
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। नीट पेपर लीक मामले...