नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद खुलकर शुरू हुई बयानबाजी और 2027 को लेकर शुरू हुई भविष्यवाणी से चिंतित भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश की पूरी थाह लेनी शुरू कर दी है। मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरकार और संगठन दोनों के प्रतिनिधियों को बुलाया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से अलग-अलग मुलाकात कर चुनाव बाद कार्यकर्ताओं की मनोदशा एवं जातियों में बंटे वोटरों को विकास के लिए प्रोत्साहित करने व आगामी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। ध्यान रहे कि दोनों नेताओं को दिल्ली बुलाए जाने के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। लंबे अरसे बाद प्रदेश में ऐसा माहौल बना था जिसमें नेतृत्व बदलाव की चर्चा छिड़ गई थी। दरअसल, कई नेताओं की ओर से ऐसे बयान दिए जाने लगे थे कि 2027 का चुनाव जीतना है तो बदलाव जरूरी होगा। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उत्तर प्रदेश में बदलाव की बात भी नहीं सोची जा रही, लेकिन उपचुनाव के नतीजों को गौर से देखा जाएगा। 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं जिनमें से पांच राजग के पास और पांच विपक्ष के पास हैं। भाजपा को विपक्ष के खाते से कम से कम तीन सीटें झटकने को कहा गया है। उसी अनुसार रणनीति बनाने व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। दोनों से अन्य मुद्द्दों पर भी चर्चा हुई।
यूपी में नेतृत्व बदलाव की अटकलों के बीच केशव मौर्य-भूपेंद्र चौधरी की नड्डा से मुलाकात, उपचुनाव को लेकर हुई चर्चा
Latest Articles
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के विभिन्न मुद्दों पर विरोध के बाद...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में नीट पेपर लीक मामले और छात्र विरोध प्रदर्शनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के विरोध के बाद...
सरकार ने नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए आगे आने की...
भारत ने पाकिस्तान के आधिकारिक रूप से प्रायोजित दुष्प्रचार के निरंतर प्रसार की निंदा...
नई दिल्ली। भारत ने 33वें आसियान क्षेत्रीय मंच में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों को निराधार और अनुचित बताते हुए खारिज...
भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन...
नई दिल्ली। भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का अपना पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन विकसित किया है। इसे रक्षा अनुसंधान और...
ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार
देहरादून। जिला प्रशासन ने देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली ऋषिपर्णा (रिस्पना) नदी के पुनर्जीवन की दिशा में बड़ी पहल करते हुए उद्गम स्थल...

















