24.9 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग को लेकर अनिल बलूनी ने वन मंत्रालय को लिखा पत्र

देहरादून: बीते दिनों नंदप्रयाग घाट मोटरमार्ग को डेढ़ लेंन चौडीकरण की मांग को लेकर घाट क्षेत्र के लोगो द्वारा 4 महीने के लम्बे समय तक चलाये गए आंदोलन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सड़क को डेढ़ लेंन चौडीकरण करने की घोषणा की थी। लेकिन सडक प्रस्ताव में वन भूमि हस्तान्तरण की कार्यवाही में देरी होने के चलते अब राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी और बीजेपी राष्ट्रीय मीडिया के सदस्य सतीश लखेड़ा ने केंद्रीय वन एव पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर वन भूमि हस्तान्तरण की कार्यवाही में तेजी लाने के साथ साथ शीघ्र सैद्धांतिक स्वीकृति दिलवाने का आग्रह किया है।

बलूनी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि नंदप्रयाग घाट मोटरमार्ग को डेढ़लेन करवाने की मांग को लेकर घाट विकासखण्ड और कर्णप्रयाग विकासखण्ड के लोगो द्वारा 4 महीनों से अधिक समय तक आन्दोलन चलाया गया था।जिसमे क्षेत्र के लोगो द्वारा 19 किलोमीटर लंबी मानव श्रंखला, क्षेत्र के हजारो लोगो द्वारा भराड़ीसैण में विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस की लाठियां खाई, इसके साथ ही माँग मनवाने को लेकर घाट क्षेत्र से देहरादून तक 254 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की गई।कहा कि यह जनभावनाओं से जुड़ा हुआ मामला है।

और भारत सरकार वन विभाग के क्षेत्रीय कार्यलय के द्वारा सडक़ के प्रस्ताव पर अनावश्यक आपत्तियां लगाई गई है।जोकि व्यावहारिक नही है।उन्होंने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से शीघ्र सडक़ पर सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करवाने का आग्रह किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...