26.4 C
Dehradun
Monday, July 13, 2026


spot_img

राजनीतिक परंपराओं से इतर सीएम धामी ने पेश की मिसाल, जानिए क्या है मामला

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान बतौर मुख्यमंत्री सूझबूझ का परिचय देते हुए विपक्षी दलों के विधायकों के क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हेतु बड़ा दिल दिखाया है।

अमूमन यह माना जाता है सत्ताधारी दल के मुखिया, विपक्षी दलों के विधायकों की मांगों को उतनी तर्जियत नहीं देते हैं लेकिन मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान इसके बिल्कुल उलट देखने को मिला। मुख्यमंत्री धामी विधानसभा पहुंचते ही दोनों विधायकों के पास गये और उन्हें अपने कक्ष में आमंत्रित किया। केदारनाथ से विधायक मनोज रावत और पिथौरागढ़ के विधायक हरीश धामी के क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा दिल दिखाते हुए दोनों विपक्षी विधायकों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दोनों ही विधायकों के क्षेत्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए हैं।

धारचूला में मोबाईल कनेक्टिविटी ठीक करने के निर्देश

मुख्यमंत्री से बात बातचीत के दौरान धारचूला विधायक हरीश धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र धारचूला में मोबाईल कनेक्टिविटी की समस्या के बारे में जानकारी देते हुए मोबाइल टावर लगाए जाने का अनुरोध किया। वहीं
केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कि कोविड संक्रमण में कमी को देखते हुए चारधाम यात्रा को पुनः शुरू किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धारचूला क्षेत्र में मोबाईल कनेक्टिविटी के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जहां इसके लिए केंद्र सरकार की मदद की अवश्यक्ता पड़े, तो केंद्र से मदद ली जाए। वहीं चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के संबंध में राज्य सरकार ने माननीय न्यायालय में अपना पक्ष रखा है।

बाकी मुख्यमंत्रियों से अलग हैं सीएम धामी

उत्तराखंड के इतिहास में सबसे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूँ तो लगातार शालीनता और सादगी का परिचय देते हुए आए हैं, लेकिन राजनीतिक परंपराओं और विचारधारा से इतर जाकर, विकास के मुद्दों पर आगे बढ़ना बेहद मुश्किल है, शायद यही कारण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाकी मुख्यमंत्रियों से अलग नजर रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड एफडीए, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला राष्ट्रीय...

0
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु 3.68 करोड़, कोषागार...

स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...

वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...

0
नई दिल्ली।  भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...