लखनऊ। लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के कारण अपना दल (एस) ने उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में सभी कार्यकारिणी भंग कर दी हैं। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला व विधानसभा स्तर पर गठित सभी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (मुख्यालय) मुन्नर प्रजापति ने बताया कि अब नए सिरे से कार्यकारिणी गठित की जाएंगी।
लोकसभा चुनाव में यूपी में ही पार्टी दो में से एक सीट हार गई। इस बार पार्टी राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट हार गई। वहीं मीरजापुर सीट से अनुप्रिया पटेल चुनाव तो जीत गईं लेकिन अंतर काफी कम हो गया। ऐसे में पार्टी अब संगठन का नए सिरे से पुनर्गठन करेगी। वहीं चुनाव में भितरघात करने वालों पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
पार्टी ने राबर्ट्सगंज सीट से निवर्तमान सांसद पकौड़ी लाल कोल को कारण बातओ नोटिस जारी किया है। कोल ने अपनी ही विधायक बहू रिंकी कोल को टिकट देने का विरोध किया था और आरोप है कि उन्होंने चुनाव में प्रचार भी नहीं किया। ऐसे में वह चुनाव हार गईं। नोटिस का जवाब मिलते ही आगे की कार्रवाई होगी।
अपना दल (एस) ने भंग की सभी कार्यकारिणी
Latest Articles
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है...
गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...

















