अमृतसर (पंजाब): भारतीय सेना का जवान देश के साथ गद्दारी कर रहा था। जवान ने चंद पैसों के लालच में आकर ऐसी खुफिया जानकारी आईएसआई को भेज दी जिससे देश के लिए खतरा पैदा हो सकता है। हालांकि इस मामले में सैन्य कर्मी अकेला शामिल नहीं है उसके साथ तीन और लोग हैं, जिनमें एक और सेना का ही जवान है और दो प्राइवेट पर्सन हैं।
अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई के लिए गुप्तचर बनकर काम कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक भारतीय सेना का जवान शामिल है। पकड़े गए आरोपियों में अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत निवासी चौहला साहिब, राजबीर सिंह निवासी पट्टी, मंदीप सिंह निवासी पट्टी और माधव शर्मा निवासी राजस्थान है। इनमें से आरोपी राजबीर सिंह और अमृतपाल सिंह भारतीय सेना के जवान हैं। आरोपी अमृतपाल को तो गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राजबीर सिंह नासिक में तैनात है और उसकी गिरफ्तार अभी बाकी है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने आधा किलो हेरोइन, 10 लाख रुपये की ड्रग मनी, एक पिस्तौल व वरना कार बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना घरिंडा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी राजबीर सिंह और अमृतपाल सिंह भारतीय सेना में बतौर सिपाही तैनात हैं और वर्तमान में नासिक में ड्यूटी कर रहे हैं। दोनों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी कर रहे हैं। सूचना यह भी थी कि दोनों विभिन्न भारतीय सैन्य ठिकानों के दस्तावेज और नक्शे चंद पैसों के लिए पाकिस्तानी सेना को बेच चुके हैं। एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी राजबीर सिंह और अमृतपाल सिंह भारतीय सेना में बतौर सिपाही तैनात हैं और वर्तमान में नासिक में ड्यूटी कर रहे हैं। दोनों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी कर रहे हैं। सूचना यह भी थी कि दोनों विभिन्न भारतीय सैन्य ठिकानों के दस्तावेज और नक्शे चंद पैसों के लिए पाकिस्तानी सेना को बेच चुके हैं।
जांच में पता चला था कि आरोपी अमृतपाल सिंह छुट्टी पर घर आया है और अपने उक्त दो साथी माधव शर्मा और मंदीप सिंह के साथ वरना कार में सवार होकर हेरोइन सप्लाई करने जा रहा है। इसी के तहत ट्रैप लगाया गया। आरोपी वरना कार में सवार होकर आ रहे थे। नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को रुकना का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। पुलिस ने इनका पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया। मौके पर ही आरोपियों से आधा किलो हेरोइन, 10 लाख ड्रग मनी और एक पिस्तौल बरामद किया।
एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अमृतपाल सिंह पिछले एक साल से पाकिस्तान के लिए काम कर रहा है। उधर, पुलिस ने राजबीर की गिरफ्तारी के लिए नासिक टीम रवाना की है। नासिक सेना मुख्यालय को भी इसकी जानकारी दी जा चुकी है। जल्द ही उसे भी पकड़ कर लाया जाएगा। इसके अलावा आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। ताकि पता चल सके कि आरोपी किस तरह की सूचनाएं पाकिस्तानी सेना को दे चुके हैं।
पाक के लिए जासूसी कर रहा था सेना का जवान, चंद रुपयों के लिए ISI को भेजी खुफिया जानकारी
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















