24 C
Dehradun
Monday, August 10, 2026


spot_img

मिक्सर ट्रैक्टर ने बीटेक की छात्रा को कुचला, दर्दनाक मौत

देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में ग्राफिक एरा की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। चार खंभा चैक के पास पीछे से आ रहे मिक्सर ट्रैक्टर ने छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मिक्सर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार रात करीब 8.45 बजे थाना क्लेमनटाउन को चार खंभा चैक के पास सड़क हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि मिक्सर ट्रैक्टर ने एक युवती को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवती को एंबुलेंस से निजी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मृतका की बड़ी बहन कृतिका रावत मौजूद थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मृतका वैष्णवी रावत (18) पुत्री प्रदीप सिंह रावत, पटेल नगर, शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली की रहने वाली थी। वैष्णवी ग्राफिक एरा में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
कृतिका के अनुसार, वह अपनी बहन वैष्णवी के साथ चार खंभा चैक से पैदल कमरे की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे मिक्सर ट्रैक्टर ने वैष्णवी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह ट्रैक्टर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिक्सर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में ले लिया है। क्लेमेंटटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है। रात अधिक होने के कारण पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई सोमवार को की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर...

“कदम सलामत, कल सलामत” के संदेश के साथ अंग-विच्छेदन मुक्त उत्तराखंड की दिशा में...

0
देहरादून । कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून में आयोजित उत्तराखंड वैस्कुलर समिट के अंतर्गत “पुनः जीवन” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...

सरकार ने स्टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्‍वपूर्ण समझौता...

0
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...