26.2 C
Dehradun
Monday, September 7, 2026


spot_img

बदरी- केदार यात्रा पर पहुंचे बागेश्वर सरकार…संतों ने की बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र की सराहना

श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ की यात्रा पर पहुंचे दिग्गज संतों ने श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की व्यवस्थाओं के साथ – साथ समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय पर भी आशीषों की बौछार की। हालांकि, बीकेटीसी अध्यक्ष अन्यत्र कार्यक्रम में होने के कारण धामों में उपस्थित नहीं थे। मगर संतों ने केदारनाथ धाम में पूजा – अर्चना के बाद विजिटर बुक में बीकेटीसी समेत अध्यक्ष अजेंद्र अजय की तारीफ की।

बागेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध संत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बीकेटीसी की विजिटर बुक में लिखा कि आज श्री केदारनाथ का दर्शन किया। बहुत आनंद आया। अजेंद्र अजय, अध्यक्ष, श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति, समस्त अधिकारियों, कार्यकर्ताओं को शुभाशीष। मंगल हो। जो प्राप्त है वही पर्याप्त है।

परमार्थ निकेतन के प्रमुख चिदानंद मुनि ने विजिटर बुक में लिखा कि भारत के यशस्वी, तपस्वी, ऊर्जावान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केदार से काशी तक, अयोध्या से उज्जैन तक एवं ओंकारेश्वर से महाकाल तक जिस दिव्यता एवं भव्यता से नए भारत का निर्माण हो रहा है, अभिनंदनीय है। प्रिय अजेंद्र अजय जी एवं पूरी टीम को साधुवाद।

दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की उनके नेतृत्व में सनातन धर्म के उत्थान का जो कार्य हो रहा है, उसका शब्दों में वर्णन संभव नहीं है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...