25 C
Dehradun
Friday, July 31, 2026


spot_img

बांग्लादेश ने नई दिल्ली, कोलकाता और अगरतला में वीजा सेवाएं रोकीं’

ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने गुरुवार को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में स्थित अपने प्रमुख मिशनों में वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया है। इसमें नई दिल्ली, कोलकाता और अगरतला स्थित मिशन शामिल हैं।
विदेश मामलों के सलाहकार एम तौहीद हुसैन ने बताया कि उन्होंने भारत में स्थित बांग्लादेश के तीन मिशनों को फिलहाल वीजा सेवाएं बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, यह एक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। हुसैन के बयान ऐसे समय आए हैं, जब कोलकाता स्थित बांग्लादेश के उप उच्चायोग ने रातोंरात वीजा सेवाओं को सीमित कर दिया गया था। इससे पहले नई दिल्ली और अगरतला में भी इसी तरह के कदम उठाए गए थे। हालांकि इन प्रतिबंधों के दायरे से बिजनेस और वर्क वीजा को बाहर रखा गया है। बांग्लादेश के मुंबई और चेन्नई स्थित राजनयिक मिशनों में फिलहाल वीजा सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। बता दें कि जुलाई-अगस्त 2024 में छात्र-नेतृत्व वाले हिंसक प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना की आवामी लीग सरकार के हटने के बाद से ढाका-नई दिल्ली संबंधों में तनाव बना हुआ है।
इस बीच, हुसैन ने बताया कि बांग्लादेश अमेरिका की ओर से हाल में लागू वीजा बॉन्ड शर्त से छूट के लिए कूटनीतिक प्रयास करेगा। उन्होंने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक बताया, हालांकि कहा कि यह कदम केवल बांग्लादेश तक सीमित नहीं है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने पाकिस्तान के जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान की संभावित खरीद को लेकर कहा कि बातचीत चल रही है और अंतिम निर्णय होने पर जानकारी दी जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमरीका और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, पश्चिम एशिया संघर्ष के तत्‍काल समाधान...

0
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमलों से व्‍यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। नए हमलों से अन्‍य...

राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय भाला फेंक और दो ट्रिपल जंप...

0
नई दिल्ली।  दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। रोहित...

संसद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक...

0
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन के...

पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक हुई

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही...