29.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

सावधान: दिल्ली के बाद उत्तराखंड में भी बढ़ा खतरा, सांस लेना हुआ मुश्किल

देहरादून: राजधानी दिल्ली के साथ साथ उत्तराखंड के लिए भी हवा कुछ खास अच्छी नहीं है। देहरादून में दिवाली के बीतने के बाद भी वायु प्रदुषण का खतरा बना हुआ है। एक्यूआई में कमी नहीं आ रही है। सांस लेने का खतरा बढ़ा हुआ है। विशेषज्ञों की मानें तो ये बहुत नुकसान कर सकता है। बता दें कि दिल्ली में तो लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

हर साल दिवाली के बाद वायु प्रदुषण का खतरा बढ़ता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। मगर दिल्ली में खराब हुई हवा के कारण उत्तराखंड पर भी असर पड़ने का खतरा जताया जा रहा है। गौरतलब है कि ऐसा होने पर आम जनों और खासकर मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। हालांकि अभी एयर पोल्यूशन एपीआई के मुताबिक दून में –

ओथ्री एक्यूआई – 86 (केवल इसमें कमी आई है)

पीएम 2.5 का एक्यूआई – 449

सवेरे पीएम 10 का एक्यूआई – 425 (बेहद खतरनाक)

हवा – 65 फीसदी नमी

बता दें कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों दून में इस वक्त छह से सात गुना ज्यादा प्रदुषण बना हुआ है। एक तरफ हवा में पीएम 10 के लिए वार्षिक औसत स्तर 20 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर और 24 घंटे के लिए 50 माइक्रो प्रति घन मीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए। वहीं यह 60 और 100 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर होना चाहिए। इसलिए देहरादून में खतरा तो काफी बना हुआ है।

इसमें कोई दोराय नहीं है कि प्रदुषण के बहुत सारे नुकसान हैं जो शारीरिक भी हैं। आंख से लेकर गला, फेफड़ा और दिल आदि अंगों को प्रदुषण नुकसान पहुंचा सकता है। सांस लेने की क्षमता पर असर डालता है। दिल्ली में तो खतरे को देखते हपए केजरीवाल सरकार ने कई सामान्य गतिविधियों पर भी रोक लगा दी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...