23.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

बड़ा हादसा: ट्रेन में लगी भीषण आग, दो डब्बे जलकर हुए राख

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर से दिल्‍ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में शनिवार की सुबह मेरठ के दौराला स्‍टेशन पर अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों से ट्रेन के इंजन सहित दो डिब्‍बे जलकर राख हो गए।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 7:15 बजे ट्रेन दौराला स्टेशन पर रुकी थी। उसके इंजन में नीचे आग लग गई। ट्रेन में सवार यात्रियों को पैर के नीचे से धुआं और चिंगारी निकलती दिखी तो वे शोर मचाते हुए नीचे उतरकर प्‍लेटफार्म पर दौड़ पड़े। उन्‍होंने अन्‍य यात्रियों और ड्राइवर को आगाह किया। ट्रेन में आग की सूचना मिलते ही यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होने से कोच में आग लगी है। गनीमत यह रही कि ट्रेन दौराला स्टेशन पर खड़ी थी। अगर चलती ट्रेन में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...