23.3 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

बड़ा हादसा: एयर फोर्स के दो फाइटर प्लेन आपस में टकराए, प्लेन के उड़े परखच्चे

मध्य प्रदेश के मुरैना में भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों के आपस में टकराने से बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक इस भीषण हादसे में वायुसेना के दो फाइटर प्लेन सुखोई 30 और मिराज 2000 क्रैश हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयंकर था कि विमान के परखच्चे उड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी और दोनों विमान अभ्यास उड़ान पर थे। विमान हादसा पहाड़गढ़ से करीब पांच किमी दूरी निरार रोड पर मड़वाली माता के पास हुआ है। वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमान क्रैश हो गए थे, जो हवा में ही आग का गोला बन गए थे। इनमें से एक मुरैना तो दूसरा भरतपुर में गिरा था।

बता दें कि पहाड़गढ़ क्षेत्र के लोगों को जंगल में तेज आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो विमान का मलबा पड़ा हुआ था और उसमें आग भी लगी हुई थी। हादसे के दौरान सुखोई 30 में दो पायलट और मिराज 2000 में एक पायलट सवार था। इनमें से दो पायलट सुरक्षित हैं और तीसरे पायलट का रेसक्यू किया जा रहा है। हादसे की वजह पता नहीं चल सकी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...