28.2 C
Dehradun
Tuesday, September 8, 2026


spot_img

सहकारी संघ की बैठक के बड़े ऐलान, मेडिकल टूरिज़्म को मिलेगा बढ़ावा, रानीखेत में बनेगा औषधि बागान |Postmanindia

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ)की आज बुधवार को देहरादून में बोर्ड की बैठक हुई. कुछ सदस्यों ने वेवीनॉर के जरिए बोर्ड की बैठक में भाग लिया,लेकिन ज्यादातर सदस्यों ने मीटिंग हॉल यूसीएफ भवन देहरादून में हिस्सा लिया. (यूसीएफ) के कार्यवाहक अध्यक्ष मातबर सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में सर्वप्रथम UCF के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के कोरोना से निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और 1 मिनट का शोक रखा गया. कहा गया उनका UCF के लिए योगदान उल्लेखनीय रहा है.

बोर्ड बैठक में उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के व्यवसाय बढ़ाने की समीक्षा की गई तथा निर्णय लिया गया कि, सोयाबीन परियोजना हल्दुचौड़  में कम लागत से लघु फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की जाये.साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सीडीएफ रानीखेत की रिक्त भूमि पर केसीडीएस अल्मोड़ा के साथ संयुक्त उपक्रम के आधार पर वैलनेस सेंटर एवं नेचुरोपैथी यूनिट का निर्माण किया जाए.  इसके अतिरिक्त सीडीएफ रानीखेत में औषधि बागान तैयार किया जाए. जिससे मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा. इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए बोर्ड ने सहमति व्यक्त की.

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ की बोर्ड बैठक में गेहूं क्रय की समीक्षा भी की गई बताया गया कि इस वर्ष ucf द्वारा कृषकों से 875225 कुंतल गेहूं की खरीद की गई है जिसका 120 करोड़ का भुगतान कृषकों को गेहूं का कर दिया गया है. शेष भुगतान लगभग 54.45 करोड़ शीघ्र किया जाएगा. कार्यवाहक अध्यक्ष  मातबर सिंह रावत ने कहा कि, सहकारी संघ में सरकार के बताए गए नियमों के मुताबिक काम किया जा रहा है और कोशिश की जा रही है कि सहकारी संघ का व्यवसाय ज्यादा से ज्यादा बढ़े.

बैठक में ucf के प्रबंध निदेशक एम पी त्रिपाठी ने बोर्ड के मेंबरों को आश्वस्त किया कि, वह संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष व बोर्ड के मेंबर संघ के व्यवसाय वृद्धि में जो भी सुझाव व निर्देश देंगे उसका अनुपालन समय पर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड शासन में IAS – PCS समेत 9 अधिकारियों के बंपर तबादले

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...