26.2 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला का निधन, पीएम मोदी ने किया शोक व्यक्त

भारत के दिग्गज बिजनेसमैन और शेयर मार्केट के ‘बिग बुल’ कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का 62 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में आज आखिरी सांस ली। वह काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें आखिरी बार आकासा एयर के उद्घाटन समारोह में सार्वजनिक तौर पर देखा गया था। वह काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।

राकेश झुनझुनवाला ने कॉलेज के दिनों से ही शेयर बाजार में निवेश की शुरुआत की थी। एक बार राकेश झुनझुनवाला ने बताया था कि शुरू में 100 डॉलर का निवेश किया था। खास बात यह है कि तब सेंसेक्स इंडेक्स 150 अंक पर था, जो अब 60 हजार के स्तर पर कारोबार कर रहा है। उन्हें भारतीय शेयर बाजार का वाॅरेन बफेट भी कहा जाता था। फोर्ब्स के अनुसार राकेश झुनझुनवाला की कल संपत्ति 5.8 अरब डाॅलर की थी।

राकेश झुनझुनवाला अपनी स्टाॅक ट्रेडिंग कंपनी Rare एंटरप्राइजेज मालिक भी थे। टाइटन, स्टार हेल्थ, टाटा मोटर्स और मेट्रो ब्रांड्स जैसे स्टाॅक में बिग बुल ने सबसे ज्यादा निवेश किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिग बुल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘राकेश झुनझुनवाला मजाकिया और व्यवहारिक व्यक्ति थे। वह अपने पीछे वित्तीय दुनिया में एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं। भारत की प्रगति को लेकर वह काफी उत्साहित रहते थे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ऊं शांति’

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...