नई दिल्ली: सरकार अब देश की टोल वसूली प्रणाली में एक बड़ा बदलाव लाने जा रही है। इस नए प्रस्तावित FASTag (फास्टैग) पॉलिसी का मकसद है हाईवे पर यात्रा को आसान और झंझट-मुक्त बनाना। अगर आप गाड़ी चलाते हैं और नेशनल हाइवे पर अक्सर आते-जाते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।
नई प्रस्तावित नीति के तहत वाहन मालिकों को एक नया विकल्प मिल सकता है – सालाना पास । इसके जरिए आप सिर्फ 3000 रुपये सालाना भुगतान करके देश भर में नेशनल हाइवे, एक्सप्रेसवे और स्टेट एक्सप्रेसवे पर अनलिमिटेड सफर कर सकते हैं। इसका मतलब है कि बार-बार फास्टैग रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी सालाना पास : 3000 रुपये एक बार सालाना देकर पूरे देश में बिना दूरी की सीमा के ट्रैवल की सुविधा। दूरी के हिसाब से भुगतान : अगर आप कम यात्रा करते हैं, तो ये मॉडल बेहतर हो सकता है। जहां हर 100 किमी के लिए 50 रुपये चुकाना होगा।
जो लोग पहले से फास्टैग इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। कोई नया डॉक्युमेंट या अकाउंट खोलने की जरूरत नहीं होगी। आप अपने पुराने फास्टैग अकाउंट से ही इस नई नीति को चुन सकते हैं। सरकार ने उस पुराने प्रस्ताव को भी वापस ले लिया है जिसमें 30,000 रुपये देकर 15 साल के लिए ‘लाइफटाइम फास्टैग’ लेने की बात की गई थी।
इस नई नीति का सबसे दिलचस्प हिस्सा है – बिना बैरियर वाला टोल सिस्टम। यानी अब टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। अभी जो सेंसर-बेस्ड सिस्टम है, उसे भी धीरे-धीरे हटाया जाएगा। इससे जाम कम होगा, पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और सफर पहले से कहीं ज्यादा स्मूथ हो जाएगा।
टोल राजस्व में होने वाले बदलाव की भरपाई के लिए सरकार डिजिटल डाटा के आधार पर एक मुआवजा फॉर्मूला बना रही है। ताकि जिन कंपनियों ने टोल ठेका लिया है, उनका घाटा न हो। साथ ही, टोल चोरी रोकने के लिए बैंकों को भी ज्यादा अधिकार दिए जाएंगे, जैसे कि फास्टैग में मिनिमम बैलेंस बनाए रखने का दबाव। यह पूरी फास्टैग नीति अभी सरकार के विचाराधीन है, यानी लागू नहीं हुई है। लेकिन जब भी लागू होगी, यह भारत के करोड़ों ड्राइवरों के लिए यात्रा को सस्ता, तेज और आसान बना सकती है।
फास्टैग को लेकर बड़ा बदलाव, केंद्र नई टोल नीति पर कर रहा है विचार
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















