12.6 C
Dehradun
Friday, January 23, 2026


मलिन बस्तियों को CM तीरथ की बड़ी सौगात, जल्द होगा सभी बस्तियों का विनियमितिकरण |Postmanindia

देहरादून मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बुधवार को लोअर तुनवाला, देहरादून में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 130वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी, महान नेता और समाज सुधारक डॉ० भीमराव आंबेडकर  ने सामाजिक असमानता को दूर करने तथा वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उन्होंने  भारत के संविधान में तत्कालीन सामाजिक भेद भाव मिटाने तथा सभी को अवसर की समानता सुनिश्चित करने के लिए संविधान में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी गरीब एवं वंचितों के विकास के लिए कृत्संकल्प है. सरकारी भूमि में स्थित मलिन बस्तियों के विनियमितिकरण एवं सौंदर्यीकरण की घोषणा को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा समाज के ग़रीब तथा वंचित वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है. मुख्यमंत्री ने लोअर तुनवाला में स्थित रविदास भवन एवं डॉ. आंबेडकर बारात घर के चारदीवारी निर्माण एवं मरम्मत कार्य की घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि डॉ.आंबेडकर आजीवन मानवता की सेवा में समर्पित रहे. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का यह सपना था कि भारत में जातिवाद खत्म हो, सामाजिक समानता के अवसर हों, अधिकारों की रक्षा हो. हमारे संविधान में देश के प्रत्येक नागरिक को, चाहे वह किसी भी जाति, संप्रदाय या पंथ से हो, समानता का अधिकार प्राप्त है. आज एक लोकतंत्र और समतावादी समाज के रूप में हम जो भी हैं और जहाँ तक आगे बढ़े हैं, इस मुकाम तक पहुँचने में हमारे संविधान और उसके मुख्य निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की बहुत बड़ी भूमिका है.

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस से लड़ाई में हर संभव प्रयास कर रही है. टेस्टिंग के साथ ही वैक्सीनेशन को भी बढ़ाया गया है. कोरोना वैक्सीनेशन उत्सव के रूप में तेजी से टीकाकरण का कार्य किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण के लिए ही सम्भव व्यवस्थाएं की गई हैं. टीकाकरण को जनपद से लेकर ब्लाक व न्याय पंचायत स्तर पर कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. इस अवसर पर विधायक एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं विधायक उमेश शर्मा काऊ भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में सरकारी कार्यलयों के लिए जारी हुई नई कोरोना गाइडलाइन

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पारिवारिक जानकारी के साथ देने होंगे इन 33 सवालों के जवाब, MEA ने जनगणना...

0
नई दिल्ली। देश में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच किया जाएगा। पहले चरण में घरों की सूची...

‘वैश्विक स्थिरता के लिए भारत-ईयू का साथ जरूरी’: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

0
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के मजबूत रिश्ते वैश्विक अर्थव्यवस्था के जोखिम कम कर सकते हैं।...

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर, पुणे एयरपोर्ट...

0
पुणे: देश के अंदर फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा...

जम्मू में सेना की गाड़ी 400-फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवानों की जान...

0
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें 10 जवानों की मौत हो...

बिना नक्शा मंजूरी निर्माणों पर सीलिंग, अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर एक्शन

0
देहरादून: मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई...