27.3 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

बड़ी खबर: लुधियाना कोर्ट में बम ब्लास्ट, दो की मौत

लुधियाना: लुधियाना के कचहरी परिसर की दूसरी मंजिल के बाथरूम में गुरुवार दोपहर को एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास का एरिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल इस धमाके में दो व्यक्तियों के मरने की खबर है। पुलिस को बाथरूम के अंदर से एक शव मिला है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है, पूरी इमारत को खाली करवा लिया गया है।

पुलिस जांच कर रही है कि किसी और जगह कोई और बम प्लांट तो नहीं किया गया है। उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासनिक परिसर लुधियाना को पूरी तरह खाली कराया गया है। वहीं जिले के सभी सरकारी कार्यालयों की गहन जांच की जा रही है। वहीं कुछ ही देर में सीएम चरणजीत चन्नी लुधियाना पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं लुधियाना जा रहा हूं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व ऐसी हरकत कर रहे हैं। सरकार अलर्ट पर है। दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बड़ी बात है कि गुरुवार को ही दुष्कर्म मामले में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस सहित अन्य की पेशी भी थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर तक पुलिस कमिश्नर और डीसी दफ्तर के ठीके पीछे कचहरी परिसर में सब कुछ सामन्य चल रहा था। बाद दोपहर अचानक दूसरी मंजिल पर जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद धुएं का एक गुबार उठा। इससे पहले लोग कुछ समझते, वहां भगदड़ मच गई। कुछ देर में बिलिडंग पूरी तरह से खाली हो गई। पुलिस कमिश्नर सहित सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इमारत में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...