32.5 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

बड़ी खबर: देहरादून में यहां मिला युवती का जला हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून: देहरादून में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब रायवाला के पास मोतीचूर फ्लाईओवर के नीचे एक युवती का जला हुआ शव मिला है। रायवाला पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। युवती के हाथों में चूड़ियां हैं, अनुमान लगाया जा रहा है कि वह शादीशुदा है। युवती को फ्लाईओवर के नीचे हरिपुरकलां गांव को जाने वाले रास्ते पर जलाया गया है।

दरअसल, यह मार्ग यह क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत है। हरिपुरकलां गांव को जाने वाला यह मार्ग जंगल से होकर जाता है, जंगली जानवरों के खतरे की वजह से इस मार्ग पर रात को आवाजाही नहीं होती है। इसी बात का फायदा उठाकर युवती को यहां पर जलाया गया होगा। घटना देर रात की प्रतीत होती है।

इस संबंध में रायवाला के थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि युवती कम उम्र की प्रतीत हो रही है। उसे कहीं बाहर से लाकर यहां जलाया गया है। आसपास या मौके पर युवती के पहचान संबंधी कोई सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि आसपास एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज व क्षेत्र में इस्तेमाल हुए फोन काल का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

0
नई दिल्ली। कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार और तेज हुआ; विभिन्न राजनीतिक दलों...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद...

देश में लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की नारी शक्ति अपने दृढ़ साहस, आत्‍मविश्‍वास और मेहनत के दम पर लगातार नई...

सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण...