24.2 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

बड़ी खबर: उत्तराखंड में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को वर्चुअल रैली के ज़रिए देहरादून में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया और वादा किया कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 200 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी. उत्तराखंड के पांच लाख परिवारों को सालाना 40,000 रुपये देने जैसे कई वादे करते हुए गांधी ने भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कई मुद्दों पर भाजपा को फेल बताया.

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में हर गांव हर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देने का भी एलान किया है. कांग्रेस ने यह भी कहा है कि राज्य में गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपए के पार नहीं होंगे.घोषणापत्र जारी करने के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ”कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के लोगों के लिए रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और आय की सुरक्षा की व्यवस्था और महंगाई से राहत दिलाने की प्रतिज्ञा लेती है.”

वही प्रियंका गांधी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का वादा किया गया था लेकिन पेट्रोल-डीजल इतना महंगा है कि इनका इंजन ठप हो गया. यही नहीं, गांधी ने भाजपा पर पांच सालों में उत्तराखंड में सिवाय तीन मुख्यमंत्री बदलने के और कोई बदलाव न लाने का भी आरोप लगाया. महंगाई, रोज़गार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी गांधी ने भाजपा की सरकारों को जमकर कोसा.

कांग्रेस के बड़े बयान

राजनीतिक पार्टियां महिलाओं की बात नहीं करतीं जबकि उत्तराखंड में हर 5 मिनट में एक महिला के साथ अत्याचार होता है.

सबसे ज्यादा बेरोज़गारी की शिकार महिलाएं हैं.

नेता यहां धर्म, जाति की बातें करते हैं, रोज़गार की क्यों नहीं? क्योंकि रोज़गार दिए ही नहीं, इसलिए पद खाली पड़े हैं.

भाजपा की 5 साल की सरकार में कोई विकास नहीं हुआ और जनता त्रस्त भी हो गई.

देश में गन्ना किसानों का बकाया है 14 हजार करोड़ और प्रधानमंत्री के दो हवाई जहाज़ की कीमत है 16 हजार करोड़.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...