29 C
Dehradun
Saturday, July 25, 2026


spot_img

बड़ी खबर: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के नाम से फेसबुक पर बनी फेक आइडी, वायरल की पोस्ट

देहरादून: उत्तराखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है। विधानसभा चुनाव में पार्टी, प्रत्याशी और नेताओ की छवि को प्रभावित करने का खेल शुरू हो गया है। कई नेतओं के नाम से फेक फेसबुक पोस्ट वायरल की जा रही है।

वही भारतीय जनता पार्टी के भीमताल विधानसभा प्रभारी समीर आर्या ने थाने में तहरीर देकर फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर भाजपा सांसद की छवि को खराब करने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जाएगी।

थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि दी गई तहरीर में अवगत कराया गया है कि असामाजिक तत्व विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण नहीं होने देना चाहते हैं। वह दंगे करने की फिराक में हैं। महेंद्र धोनी माही के नाम से फेसबुक की आईडी के व्यक्ति ने अपनी फेसबुक वाल में सांसद व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से झूठी पोस्ट डाली गई है। इस पोस्ट को पढ़कर भाजपा के कार्यकर्ता व समर्थक अत्यधिक आहत हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने के लिए मसौदा विधेयक...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने और कड़ी सज़ा सुनिश्चित करने के लिए...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार तक स्थगित

0
नई दिल्ली।  संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नीट परीक्षा पेपर लीक और छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार पांचवें दिन भी विपक्ष के...

नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त

0
नई दिल्ली। नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और...

प्रदेश सरकार ने आईएएस अफसरों के दायित्वों में किया फेरबदल

0
देहरादून। प्रदेश सरकार ने 11 आईएएस, आईएफएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने...

उरेड़ा का रिश्वतखोर परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
देहरादून। विजिलेंस विभाग की टीम ने उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर में तैनात परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये...