23.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

बड़ी खबर: 219 भारतीयों को लेकर रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हुई पहली उड़ान

यूक्रेन में फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है. यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ मुंबई के लिए पहली उड़ान रोमानिया से रवाना हो गई है. भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जानकारी दी है.

इसके लिए मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट ने पूरी तैयारी कर ली है. विदेश से आने वाले यात्रियों के लिये मुंबई में शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में आने वाले भारतीयों के लिए एक विशेष कॉरिडोर को ब्लॉक कर दिया गया है. उन्हें हवाई अड्डे पर अपने आगमन पर एक कोविड -19 टीकाकरण प्रमाण पत्र / नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी.

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई यात्री आगमन के समय कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाता है तो उनको हवाई अड्डे पर ही कोविड के आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरना होगा जिसका खर्च एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा उठाया जायेगा. टेस्टिंग के बाद नेगेटिव पाये गये यात्री हवाई अड्डे से बाहर जा सकेंगे लेकिन यदि किसी यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जाती है तो उसे सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उसकी चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जायेगी. यह विमान Boeing 787 है और इसमें 250 से ज्यादा यात्री एक साथ आ सकते हैं.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...