31.7 C
Dehradun
Tuesday, April 29, 2025

45 लाख लाभार्थियों को बड़ी राहत, आयुष्मान भारत अकाउंट से सीजीएचएस आईडी लिंक करना जरूरी नहीं

नई दिल्ली। केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के लाभार्थी, अपनी आईडी को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते (आभा) के साथ लिंक करने को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं थे। नतीजा, आभा और सीजीएचएस कार्ड को लिंक करने की प्रक्रिया बहुत धीमी चल रही थी। अब केंद्र सरकार ने 45 लाख सीजीएचएस लाभार्थियों को बड़ी राहत प्रदान की है। मंगलवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना महानिदेशालय ‘सीजीएचएस’ ने आदेश जारी किया है कि अब सीजीएचएस कार्ड को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते (आभा) के साथ लिंक करना अनिवार्य नहीं है। यह स्वेच्छापूर्वक और वैकल्पिक है। यह व्यवस्था आगामी आदेशों तक जारी रहेगी।
केंद्र सरकार के कर्मचारी, इन दोनों आईडी को लिंक करने को लेकर असमंजस में रहे हैं। कर्मियों को लगता है कि उक्त दोनों आईडी को लिंक करने के बाद निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा खत्म या कम हो सकती है। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से इस बाबत, अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत सीजीएचएस के कुल लाभार्थियों की संख्या 4521387 है। 28 मार्च से शुरू हुई इस मुहिम के तहत अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक एक लाख तेरह हजार लाभार्थियों ने ही आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) संख्या नंबर सृजित कर उसे सीजीएचएस के साथ लिंक किया था। सात मई तक यह संख्या डेढ़ लाख तक ही पहुंची थी। सरकार ने ‘एबीएचए’ बनाने की समय सीमा तय की थी। यह समय सीमा 30 जून से तीन माह (90 दिन) के लिए बढ़ाई गई। इसके साथ ही सीजीएचएस आईडी को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता से लिंक करने की समयावधि को आगे बढ़ाया गया। इसमें 120 दिन का इजाफा किया गया था। 30 जून से 120 दिन के भीतर सीजीएचएस और एबीएचए को लिंक करना होगा।
केंद्र सरकार ने पहले सीजीएचएस और एबीएचए को आपस में लिंक करने के लिए लाभार्थियों को तीस दिन का समय दिया था। यह अवधि 30 अप्रैल को समाप्त होनी थी। इसके बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना महानिदेशालय ने 15 अप्रैल को एक नया कार्यालय ज्ञापन ‘ओएम’ जारी किया था। इसमें ‘एबीएचए’ आईडी बनाने की समय सीमा बढ़ा दी गई। साथ ही सीजीएचएस आईडी को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते से लिंक करने की समयावधि को भी बढ़ाया गया था।
पहले सीजीएचएस लाभार्थियों की आईडी और एबीएचए को आपस में लिंक करने की प्रक्रिया पहली अप्रैल से शुरू करने की बात कही गई थी। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों से कहा गया था कि वे इस कार्य को तीस दिन में पूरा कर लें। कर्मियों ने जब इस आदेश पर सवाल उठाया तो आभा आईडी बनाने की समय सीमा बढ़ा दी गई। यह समय सीमा 30 जून से तीन माह (90 दिन) के लिए बढ़ाई गई। इसके साथ ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) आईडी को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (एबीएचए) से लिंक करने की समयावधि भी बढ़ा दी। इसमें 120 दिन का इजाफा किया गया। यानी 30 जून से 120 दिन के भीतर सीजीएचएस और एबीएचए को लिंक करना होगा। इस कार्य में सीजीएचएस लाभार्थियों की मदद के लिए सभी वैलनेस सेंटरों पर कियोस्क स्थापित किए जा रहे हैं। ये कियोस्क 30 जून तक कार्य करना शुरू कर देंगे।

spot_img

Related Articles

spot_img

Latest Articles

पहलगाम आतंकी हमले का विश्व भर में विरोध, पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी

0
न्यूयॉर्क। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ विश्व भर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। अमेरिका के न्यूयार्क शहर में भी पाकिस्तानी...

वायुसेना के नए उप प्रमुख बनेंगे नर्मदेश्वर तिवारी, तीनों सेनाओं को मिलेगा CISC; शर्मा...

0
नई दिल्ली: एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख का पद संभालेंगे। वह एक मई को मौजूदा एयर मार्शल एसपी धारकर...

अमेरिकी अखबार का दावा-सेना प्रमुख मुनीर ने कराया पहलगाम हमला

0
न्यूयॉर्क: अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने विशेषज्ञों और राजनयिकों के हवाले से यह दावा किया है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत जल्द...

मंडलायुक्त व आईजी ने ट्रांजिस्ट कैम्प पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्था का जायजा लिया

0
देहरादून। आयुक्त गढवाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय एवं आईजी गढवाल राजीव स्वरूप ने ट्रांजिस्ट कैम्प पहंुचकर चारधाम यात्रा व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों...

सीएम ने राज्य के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने...

0
देहरादून। राज्य के धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत भी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान...