29 C
Dehradun
Friday, July 17, 2026


spot_img

भाजपा ने 18 जिलाध्यक्षों के नाम किए घोषित

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को इसे लेकर कई नियुक्ति पत्र जारी किए गए। इसमें कई जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
मध्य प्रदेश भाजपा ने दूसरे दिन भाजपा के करीब एक दर्जन से ज्यादा जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। सोमवार रात को भोपाल नगर से रविंद्र यति, भोपाल ग्रामीण से तीरथ सिंह मीणा, नीमच से वंदना खंडेलवाल, देवास से राय सिंह सेंधव को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दोपहर में ही एक से दो दिन में सभी जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की थी। इससे एक दिन पहले भाजपा ने उज्जैन और विदिशा के जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया था।
बता दें वरिष्ठ नेताओं के बीच जिला अध्यक्षों के नाम को लेकर रायसुमारी में सहमति नहीं बन पाने के कारण घोषणा नहीं हो पा रही थी। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने पैनल अनुसार नाम बुलाए थे, जहां प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद अब जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की जा रही है। जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा जिला चुनाव अधिकारी करेंगे और इसके बाद एक साथ सभी 62 जिला अध्यक्षों की सूची राज्य स्तर से जारी की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया।...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष...

सामाजिक सुरक्षा कवरेज में भारत ने एक अरब का आंकड़ा पार किया

0
नई दिल्ली। भारत ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज में एक अरब का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया...

पीएम मोदी हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल हरियाणा में जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन...

मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़...