23.3 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

नाग एमके-2 का हुआ सफल परीक्षण, दुश्मन के टैंकों को निशाना बनाएगी स्वदेशी एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल

जैसलमेर (राजस्थान): स्वदेशी टैंक रोधी गाइडेड मिसाइल नाग का दूसरा संस्करण ‘नाग एमके 2’ अब नई ताकत से दुश्मन के टैंकों को नष्ट करेगी। भारत ने तीसरी पीढ़ी की इस मिसाइल का क्षेत्र मूल्यांकन परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये परीक्षण हाल ही में राजस्थान के पोखरण स्थित फायरिंग रेंज में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किए गए।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक तीन क्षेत्रीय परीक्षणों के दौरान, मिसाइल प्रणालियों ने अधिकतम और न्यूनतम सीमा के सभी लक्ष्यों को सटीक रूप से नष्ट कर दिया। इससे इसकी फायरिंग रेंज की पुष्टि हुई। नाग मिसाइल वाहक संस्करण-2 का भी क्षेत्र-मूल्यांकन किया गया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इसके साथ ही, अब पूरी हथियार प्रणाली भारतीय सेना में शामिल होने के लिए तैयार है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाग एमके 2 की संपूर्ण हथियार प्रणाली के सफल क्षेत्र मूल्यांकन परीक्षणों के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), भारतीय सेना और उद्योग को बधाई दी। डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत ने मिसाइल को सेना में शामिल करने के लिए तैयार करने के लिए सभी हितधारकों के प्रयासों की सराहना की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...