26.4 C
Dehradun
Sunday, July 12, 2026


spot_img

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णयों के चलते उनकी बढ़ती स्वीकार्यता प्रत्येक देवभूमिवासी के लिए गर्व का विषय है। पार्टी प्रदेश मीडिया सेंटर में मीडिया से बातचीत करते हुए श्री जोशी ने कहा, अपने दो वर्ष के इस दूसरे कार्यकाल में पुष्कर धामी ने जिस तरह की दृढ़ इच्छा शक्ति, दूरदर्शिता, सजगता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है, उसे उत्तराखंड के साथ समूचे देश ने अनुभव किया है । उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य का चहुमुखी विकास किया, साथ ही जनता से किए सभी संकल्पों को पूरा करने का काम किया।
धामी जी सर्वसुलभ, शालीन और विनम्र मुख्यमंत्री है जो प्रत्येक कार्यकर्ता और देवभूमिवासियों से संपर्क में रहते हैं। हाल में जिस तरह नारी शक्ति बंधन कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने 20 लाख बहिनों से संवाद किया, वह  मातृ शक्ति का उन्हे मिलता आशीर्वाद को दर्शाता है। इसी तरह नकल विरोधी सख्त कानून को लेकर वे आए, उसकी देश भर में प्रशंसा हुई और केंद्र एवं राज्यों में उसे अपनाया जा रहा है। यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बनाकर वे राष्ट्रवादी संस्कृति को स्थापित करने वाले ब्रांड एंबेसडर के रूप में सामने आए हैं। धर्मांतरण कानून, अवैध धार्मिक अतिक्रमणों पर कार्यवाही, मातृ शक्ति को सेवाओं में 30 फीसदी आरक्षण, दंगारिधी कानून सहित ऐसे कई निर्णय हैं जो अन्य राज्यों के लिए नजीर बन रहे हैं।
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री धामी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकासवाद की नीति पर उत्तराखंड को जिस तरह आगे बढ़ा रहे हैं, उसने उनकी लोकप्रियता राज्य के अंदर और देश में बड़े पैमाने पर बड़ी है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, एमपी, हिमाचल, जम्मू कश्मीर समेत अनेकों राज्यों में उनके कार्यक्रमों को अधिक से अधिक मांगा गया है। जिसको देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हे अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया है। उनकी बढ़ती प्रसिद्धि हम सबके लिए विशेष कर उत्तराखंड की जनता और भारतीय जनता पार्टी के लिए खुशी और सम्मान की बात है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु 3.68 करोड़, कोषागार...

स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...

वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...

0
नई दिल्ली।  भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा के बाद स्वदेश रवाना

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा संपन्न कर स्‍वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। चार दशकों...