25.2 C
Dehradun
Saturday, August 22, 2026


spot_img

नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या

उधमसिंहनगर। नानकमत्ता कस्बा गुरूवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाइक से आए दो अज्ञात हमलावरों ने यहां कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह (60) को गोलियों से छलनी कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जहां गोली चली थी लोग वहां दौड़कर पहुंचे लेकिन तब तक कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह गोलियों से घायल होकर लहूलुहान पड़े थे। लोग तत्काल गंभीर रूप से घायल तरसेम सिंह को इलाज के लिए खटीमा के अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो गोलियों सेडेरा कार सेवा के सेवादारों से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह (करीब 6.30 बजे) सरदार तरसेम सिंह डेरे से बाहर घूमने के लिए निकले थे। घूमने के बाद वो दरवाजे के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। तभी अचानक आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन फानन में उनके समर्थकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी मृत्यु हो गई है। इस हत्याकांड को नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जल्द होने वाले चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हमलावरों की पहचान करने के लिए एसटीएफ को लगाया गया है। इस घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। बुरी तरह घायल हो गए थे। अत्यधिक गंभीर चोटें लगने और ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हो गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, 21 नवंबर तक तीन महीने...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। यह...

देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध:...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, हालांकि इसका...

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के सीईओ और संस्थापकों से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों से बातचीत...

भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।...

देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित

0
देहरादून। भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20-21 अगस्त को देहरादून में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत...