24.2 C
Dehradun
Saturday, August 22, 2026


spot_img

जनता के सुझावों को संकल्प पत्र मेें शामिल किया जायेगाः त्रिवेन्द्र

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार से लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि 70 हजार से अधिक लोगों ने पार्टी को सुझाव भेजे हैं जिनको भाजपा अपने संकल्प पत्र में शामिल करेगी।
आज यहां हरिद्वार रोड स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए हरिद्वार से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी ने जनता से सुझाव मांगे थे तथा 70 विधानसभाओं से 70 हजार से अधिक सुझाव जनता ने भेजे हैं। जिसमें 60 प्रतिशत सुझाव राज्य सरकार के लिए हैं तथा 40 प्रतिशत सुझाव केन्द्र सरकार के लिए दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि सुझाव देने वालों में मजदूर, रेहडी पटरी वाले, रंगकर्मी, खिलाडी, अधिवक्ता, किसान, महिला समूह आदि से जुडे लोग शामिल हैं। लोगों ने नमों एप, व्हटसएप आदि के माध्यम से भी सुझाव दिये हैं। उन्होंने कहा कि इन सुझावों से भविष्य की दृष्टि भी साफ हुई है। भाजपा प्रयास करेेगी कि इन सुझावों पर कार्य किया जाये। रावत ने कहा कि सुझावों में जो 60 प्रतिशत राज्य सरकार के लिए है वह राज्य सरकार को भेज दिये जायेंगे जिसमें विकास सहित कई अन्य महत्वपूर्ण सुझाव हैं जिसपर राज्य सरकार को कार्य करना होगा। 40 प्रतिशत केन्द्र सरकार के लिए जो सुझाव है वह केन्द्र सरकार को भेज दिये जायेंगे। जिसको केन्द्र सरकार द्वारा संकल्प पत्र में शामिल किया जायेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, 21 नवंबर तक तीन महीने...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। यह...

देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध:...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, हालांकि इसका...

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के सीईओ और संस्थापकों से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों से बातचीत...

भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।...

देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित

0
देहरादून। भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20-21 अगस्त को देहरादून में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत...