24.1 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

भाजपा ने हमेशा नफरत की राजनीति की है : लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल

देहरादून: पछवादून कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की आज तिलक भवन, विकासनगर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा “हाथ से हाथ जोड़ों अभियान” कार्यक्रम के संबंध में पछवादून के कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश महामंत्री आतोल रावत, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल की मौजूदगी में प्रेस को संबोधित किया गया।

कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश महामंत्री आतोल रावत ने प्रेस को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुए कहा की कांग्रेस 26 जनवरी से प्रदेश में “हाथ से हाथ जोड़ों अभियान” कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। दो माह तक चलने वाली यात्रा के तहत ब्लाक स्तर पर सभी मतदान केंद्रों को कवर करते हुए पद यात्राओं का आयोजन करने के साथ ही गांव-गांव में झंडा रोहण और कार्यकर्ता की बैठकों का आयोजन होगा।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा की इस यात्रा के दौरान डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर जनता को राहुल गांधी की यात्रा का संदेश पहुंचाने के साथ ही सरकार की जनविरोधीयो नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करना है। अभियान के तहत वीडियो स्क्रीन के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो दिखाए जाएंगे और कार्यकर्ताओं की ओर से बाइक रैलियों का भी आयोजन किया जाएगा। भाजपा पर आरोप लगाते हुए लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा की भाजपा ने हमेशा नफरत की राजनीति की है। अंग्रेजों की तरह बांटो और राज करो की नीति पर काम किया है।

इस मौके पर प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कुवर पाल सिंह(ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण विकासनगर),नीरज अग्रवाल, शम्मी प्रकाश(शहर अध्यक्ष), अभिनव ठाकुर, आशीष पुण्डीर(हर्बटपुर अध्यक्ष), विकास शर्मा(जिला उपाध्यक्ष), कितेश जयशवाल,बलजीत सिंह,इंद्रेश पुण्डीर, सन्दीप भटनागर,एलम चन्द मुल्तानी, अभिषेक चौहान(यूथ अध्यक्ष),भास्कर चुंग(सेवादल प्रवक्ता) आदि लोग उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...