29.5 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का निधन

टिकटॉक स्टार व बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 42 साल की थीं।बताया जा रहा है कि सोनाली फोगट बीजेपी के नेताओं के साथ गोवा में थी। सोमवार रात गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । बताया जा रहा है कि सोमवार रात ही सोनाली फोगाट ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था ।

सोनाली फोगाट ने 2019 में हरियाणा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं। उन्हें कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने हराया था। उस समय अपनी टिकटॉक वीडियोज के लिए काफी चर्चा में आई थीं।

बता दें कि सोनाली फोगाट रियल्टी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। सोनाली फोगाट की मौत की खबर के बाद उनके परिवार वाले हरियाणा के हिसार जिले के भूथन गांव से गोवा रवाना हो गए हैं। बता दें कि 2016 में सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट भी हरियाणा के फार्म हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...