नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार रात 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें 17 विधायकों और आठ मंत्रियों को दोबारा टिकट दी गई है। पार्टी ने आठ महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को करनाल की जगह कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को एक बार फिर अंबाला छावनी सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। बंसीलाल की पोती और किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को तोशाम से टिकट दिया गया है। 2019 के विधानसभा चुनाव में तोशाम से किरण चौधरी ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की थी। पार्टी ने तीन वर्तमान और एक पूर्व मंत्री की टिकट काट दी है। रानियां से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला की जगह शीशपाल कंबोज को प्रत्याशी बनाया गया है।
बवानीखेड़ा से राज्य मंत्री बिशंभर वाल्मीकि की जगह कपूर वाल्मीकि को टिकट मिला है। सोहना से खेल मंत्री संजय सिंह की जगह तेजपाल तंवर और पिहोवा से पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह की जगह कमलजीत सिंह अजराना को टिकट मिला है। तीन दिन पहले भाजपा में शामिल हुईं अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा को कालका से उम्मीदवार बनाया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को अटेली से टिकट मिला है।
रतिया सीट से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट मिला है। लोकसभा चुनाव में सिरसा से उनका टिकट काट दिया गया था। जजपा से आए पूर्व मंत्री अनूप धानक को उकलाना, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को टोहाना और रामकुमार गौतम को सफीदों से टिकट दिया गया है। पहली सूची में एक मात्र खिलाड़ी का नाम शामिल है। महम से दीपक हुड्डा प्रत्याशी बनाए गए हैं।
हिसार से टिकट की दावेदारी जता रहे जिंदल परिवार को भी झटका दिया गया है। यहां से मौजूदा विधायक और सैनी सरकार में मंत्री कमल गुप्ता को फिर टिकट मिला है। राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पंवार को पार्टी ने एक बार इसराना से प्रत्याशी बनाया गया है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 67 उम्मीदवारों की पहली सूची
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















