23.6 C
Dehradun
Sunday, September 8, 2024

भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली ‘कॉन्फिडेंस की डबल डोज’

लखनऊ: अब तक दूसरे दलों में आपस में मतभेद की खबरें आती थीं। भाजपा के अनुशासन में बंधे कार्यकर्ता कोई सार्वजनिक टिप्पणी करने से बचते थे, लेकिन उत्तर प्रदेश की विस्तारित कार्य समिति की बैठक से ठीक पहले पार्टी के कुछ नेताओं के बयानों ने पार्टी की उलझनें बढ़ा दीं। ऐसा लगा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद की स्थिति बढ़ रही है।
भाजपा ने जब उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ें जमाईं, तो 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनाव में लगातार चार बार शानदार जीत हासिल की। इस 10 साल के स्वर्णिम दौर में उसने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी जैसे प्रदेश के स्थापित दलों को न केवल हराया, बल्कि एक समय ऐसा भी लगने लगा जैसे उसने इन दलों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया हो। कहा तो यहां तक जाने लगा था कि अब क्षेत्र, जाति और परिवारवाद की राजनीति करने वाली पार्टियों के दिन लद गए हैं। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम ने अचानक सारे समीकरण पलट दिए हैं। अब भाजपा के कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास हिल गया है, तो 37 सीटें जीतकर यूपी की सियासत में मजबूत हुई सपा के कार्यकर्ता अभी से 2027 में प्रदेश में सरकार बनाने के दावे करने लगे हैं। यूपी में केवल छह सीटें जीतने वाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अभी से गुजरात में भाजपा को हराने के दावे कर रहे हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास इसलिए भी डिगा हुआ है, क्योंकि उसने पिछले दस सालों में जो भी मानक तैयार करने का प्रयास किया है, 2024 के चुनाव में वे सब असफल साबित हुए हैं। मोदी ब्रांड, राम मंदिर का मुद्दा और सामाजिक समीकरणों को साध लेने का उसका कोई भी दावा नहीं चला, जबकि विपक्ष का संविधान पर दावा चल गया। सपा के सामाजिक समीकरणों के सामने भाजपा के तीर कमजोर साबित हुए हैं। फिलहाल, उसके तरकश में कोई मजबूत बाण न देख कार्यकर्ता परेशान हैं। बदलापुर से भाजपा के नेता रमेश मिश्रा के बयान इसी तरफ इशारा कर रहे हैं।
भाजपा नेता जानते हैं कि आगामी चुनावों को देखते हुए यह नुकसानदायक हो सकता है। इसे देखते हुए भाजपा के नेता पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने में जुट गए हैं। अपने कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास भरने के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम बनाया है। हर प्रदेश में विस्तारित कार्य समिति का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को आत्मविश्वास के साथ मैदान में डटे रहने के लिए कहा जा रहा है। उत्तर प्रदेश की विस्तारित कार्य समिति की बैठक में पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास भरने का भरपाई प्रयास किया। उत्तर प्रदेश में रविवार को आयोजित विस्तारित कार्य समिति में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उन्होंने अब तक बेहतरीन कार्य किया है। इसे आगे भी बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह कहते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की कि जिस समय पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था हिली हुई है, भारत सबसे तेज गति से प्रगति कर रहा है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोगों को बताना चाहिए कि भाजपा ने सबसे ज्यादा संविधान का सम्मान किया है। शासन के 10 साल के बीच उसने केवल एक बार जम्मू-कश्मीर में विशेष परिस्थितियों में राष्ट्रपति शासन लगाया है, जबकि उस पर संविधान की अवहेलना का आरोप लगाने वाली कांग्रेस 90 बार यह काम कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को हर उस आक्रमण का मजबूती के साथ जवाब देना चाहिए जो विपक्षी दलों की ओर से पार्टी पर किए जा रहे हैं।
इसके पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने शानदार विकास किया है। लोगों को आतंक और भ्रष्टाचार के कुशासन से मुक्ति दिलाई है। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण करवा कर 500 वर्षों से ज्यादा समय से हिंदुओं की पीड़ा को दूर किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उन्हें बैक फुट पर आने की कोई जरूरत नहीं है। कार्यकर्ताओं को फ्रंट फुट पर पूरी मजबूती के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्यादा आत्मविश्वास से पार्टी को नुकसान हुआ है, लेकिन आगे पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरा जाएगा।
योगी आदित्यनाथ ने भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सरकार बनाने में सफल रहेगी और उन लोगों की बोलती बंद हो जाएगी, जो आजकल उछलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आगामी उपचुनावों में भी पार्टी को अच्छी सफलता दिलाने की बात कही।

spot_img

Related Articles

spot_img

Latest Articles

सीडीएस चौहान ने मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा प्रमुख से की फोन पर बात, सैन्य...

0
नई दिल्ली: सीडीएस जनरल चौहान ने शनिवार को मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बल के प्रमुख मेजर जनरल इब्राहिम हिल्सी से फोन पर बात की।...

आंध्र-ओडिशा सहित कई राज्यों में 10 तक भारी बारिश के आसार; तेलंगाना में अब...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ में 29 लोगों की मौत हो गई है। राज्य की मुख्य सचिव...

असम समझौते की 52 सिफारिशों को लागू करेगी सरकार’, सीएम सरमा बोले- बदलाव 15...

0
गुवाहाटी: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि असम सरकार मूल लोगों के हितों की रक्षा के लिए असम समझौते के खंड...

40 कारतूसों के साथ विधायक का भाई साथी संग अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर गिरफ्तार

0
-एसएसबी ने भारत- नेपाल सीमा से चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार चंपावत। बनबसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एसएसबी ने दो...

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने वेल्हम बॉयज स्कूल का निरीक्षण किया

0
देहरादून। उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा वेल्हम बॉयज विद्यालय में तथाकथित घटनाक्रम के सन्दर्भ में आयोग द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। आयोग द्वारा...